Get App

HPCL, BPCL, IOC दिसंबर तिमाही में करेंगे मजबूत प्रदर्शन! ब्रोकरेज की राय और टारगेट प्राइस

HPCL के शेयरों में आज 22 जनवरी को 0.84 फीसदी की गिरावट आई है और यह 366.80 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। यह स्टॉक अपने 457.20 रुपये के 52-वीक हाई से करीब 20 फीसदी डाउन है। ब्रोकरेज का मानना है कि यह स्टॉक ₹450 रुपये के भाव तक जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2025 पर 2:54 PM
HPCL, BPCL, IOC दिसंबर तिमाही में करेंगे मजबूत प्रदर्शन! ब्रोकरेज की राय और टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज फर्म सिटी का मानना है कि HPCL, BPCL और IOC FY25 की दिसंबर तिमाही में मजबूत नतीजे दर्ज करेंगी।

OMC Stocks: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सिटी का मानना है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) FY25 की दिसंबर तिमाही में मजबूत नतीजे दर्ज करेंगी। इतना ही नहीं, ब्रोकरेज का कहना है कि इसके बाद मार्च तिमाही में भी ये कंपनियां शानदार प्रदर्शन कर सकती हैं। ब्रोकरेज ने निवेशकों को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के शेयरों में खरीदारी की सलाह भी दी है।

तेल कंपनियों के प्रदर्शन पर ब्रोकरेज की राय

फॉरेन ब्रोकरेज ने कहा कि कई हालिया फैक्टर्स ने इस सेक्टर को प्रभावित किया है, जिनमें पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों प्रभाव एक दूसरे को बैलेंस कर रहे हैं। ब्रोकरेज का कहना है कि कम ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM), कमजोर मार्केटिंग मार्जिन और रूसी कच्चे तेल पर कम डिस्काउंट जैसे फैक्टर्स चौथी तिमाही के लिए चुनौतियां पैदा करते हैं। हालांकि, उम्मीद है कि हायर इन्वेंट्री गेन और एलपीजी मुआवजे से इनकी भरपाई काफी हद तक हो जाएगी।

एक अन्य ब्रोकरेज फर्म, HSBC का मानना ​​है कि तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव कम होने से ऑटो फ्यूल पंप की कीमतों में कटौती का जोखिम कम हो जाता है, जो प्रॉफिट के लिए सबसे बड़ा खतरा है। HSBC के अनुसार, ऑटो फ्यूल की मांग में सुधार और नॉन-रेगुलेटेड प्रोडक्ट्स में बेहतर मार्जिन हाल ही में मार्केटिंग मार्जिन में आई कमजोरी की भरपाई कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें