Get App

HPCL Q4 Results: 5 साल के सबसे तगड़े डिविडेंड का ऐलान, झूमते हुए 5% उछले शेयर

HPCL Q4 Results: पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 के कारोबारी नतीजे और पांच साल के सबसे तगड़े डिविडेंड के ऐलान पर हिंद पेट्रो के शेयर चमक उठे। जानिए कंपनी के लिए मार्च 2026 तिमाही कैसी रही और पिछले पांच वर्षों में डिविडेंड को लेकर रुझान कैसा रहा

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 13, 2026 पर 2:42 PM
HPCL Q4 Results: 5 साल के सबसे तगड़े डिविडेंड का ऐलान, झूमते हुए 5% उछले शेयर
HPCL Q4 Results: मार्च 2026 तिमाही में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का शुद्ध मुनाफा तिमाही आधार पर 20% उछलकर ₹4,901 करोड़ पर पहुंच गया।

HPCL Q4 Results: सरकारी तेल रिफाइनरी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। मार्च 2026 तिमाही के कारोबारी नतीजे और पांच साल के सबसे तगड़े डिविडेंड के ऐलान ने इसके शेयरों में ऐसी चाबी भरी कि शेयर 5% से अधिक उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 4.71% की बढ़त के साथ ₹387.00 पर है। इंट्रा-डे में यह 5.60% उछलकर ₹390.30 तक पहुंच गया था।

HPCL Q4 Results: खास बातें

मार्च 2026 तिमाही में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का शुद्ध मुनाफा तिमाही आधार पर 20% उछलकर ₹4,901 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी को ₹1.15 लाख करोड़ का रेवेन्यू हासिल हुआ और तिमाही आधार पर यह लगभग फ्लैट रहा। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो हिंदुस्तान पेट्रोलियम का ऑपरेटिंग प्रॉफिट तिमाही आधार पर 28% उछलकर ₹8,979 करोड़ पर पहुंच गया तो मार्जिन भी 170 बेसिस प्वाइंट्स सुधरकर 7.8% पर पहुंच गया।

पूरे वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो कंपनी का ग्रास रिफाइनिंग मार्जिन प्रति बैरल सालाना आधार पर $5.74 से बढ़कर $8.79 पर पहुंच गया। मार्च तिमाही में यह आंकड़ा प्रति बैरल $14.5 था। ग्रास रिफाइनिंग मार्जिन वह मुनाफा जो रिफाइनरी को कच्चे तेल को फिनिश्ड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स में बदलने पर होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें