HPL Electric & Power के शेयरों ने भरी 20% की उड़ान, लगा अपर सर्किट

HPL Electric & Power Stock Price: कंपनी का मार्केट कैप 3600 करोड़ रुपये है। पिछले एक साल में शेयर की कीमत 233 प्रतिशत चढ़ी है। 6 महीने में शेयर 92 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुआ है। बीएसई पर सुबह HPL Electric & Power का शेयर बढ़त के साथ 473.85 रुपये पर खुला। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से 20 प्रतिशत उछलकर 562.85 रुपये के हाई तक गया

अपडेटेड Jul 11, 2024 पर 2:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HPL Electric & Power एक इलेक्ट्रिकल और पावर डिस्ट्रीब्यूशन इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर है।

HPL Electric & Power के शेयरों में 11 जुलाई को 20 प्रतिशत की तेजी आई और अपर सर्किट लगा। कंपनी को अपने रेगुलर लीडिंग कस्टमर्स से 2100.71 करोड़ रुपये के वर्क ऑर्डर/लेटर ऑफ अवॉर्ड मिले हैं। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि ये ऑर्डर स्मार्ट मीटर्स की सप्लाई के लिए हैं। बीएसई पर सुबह HPL Electric & Power का शेयर बढ़त के साथ 473.85 रुपये पर खुला। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से 20 प्रतिशत उछलकर 562.85 रुपये के हाई तक गया। इसके साथ ही शेयर में अपर सर्किट लग गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर भी है।

HPL Electric & Power एक इलेक्ट्रिकल और पावर डिस्ट्रीब्यूशन इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में केबल, एनर्जी-सेविंग मीटर, औद्योगिक और घरेलू सर्किट प्रोटेक्शन स्विचगियर, CFL और LED लैंप शामिल हैं।

एक साल में HPL Electric & Power शेयर 233% मजबूत


कंपनी का मार्केट कैप 3600 करोड़ रुपये है। पिछले एक साल में शेयर की कीमत 233 प्रतिशत चढ़ी है। 6 महीने में शेयर 92 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुआ है। मार्च 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 72.66 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 27.34 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर 168.05 रुपये है। लोअर प्राइस बैंड 20 प्रतिशत की सर्किट लिमिट के साथ 375.25 रुपये है।

मार्च तिमाही में कितना मुनाफा

बीएसई के डेटा के मुताबिक, HPL Electric & Power का वित्त वर्ष 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही में रेवेन्यू 413.30 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 13.19 करोड़ रुपये रहा। पूरे वित्त वर्ष 2024 में रेवेन्यू 1,420.92 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान शुद्ध मुनाफा 41.26 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Sun TV के शेयर 52-वीक हाई पर, 280 करोड़ रुपये की डील का असर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।