Defence Stocks: HSBC ने 7 डिफेंस स्टॉक्स पर कवरेज शुरू की, HAL और BEL पर ‘Buy’ रेटिंग
Defence Stocks: ब्रोकरेज फर्म HSBC ने 7 डिफेंस स्टॉक्स पर कवरेज शुरू की है। HAL और BEL पर ‘Buy’ रेटिंग दी गई है, जबकि पांच शेयरों पर ‘Hold’ या ‘Reduce’ की राय है। जानिए इन कंपनियों के टारगेट प्राइस, संभावित बदलाव और सेक्टर को लेकर ब्रोकरेज का नजरिया।
HSBC के मुताबिक भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट FY14 के ₹680 करोड़ से बढ़कर FY26 में ₹38,400 करोड़ हो गया है।
Defence Stocks: ब्रोकरेज फर्म HSBC ने भारत की सात डिफेंस कंपनियों के शेयरों पर कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज का कहना है कि देश के डिफेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव हो रहा है। घरेलू उत्पादन, सरकारी खरीद और एक्सपोर्ट बढ़ने से सेक्टर के लिए लंबे समय की ग्रोथ की संभावना बन रही है।
HSBC ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) पर ‘Buy’ रेटिंग दी है। HAL के लिए ₹6,350 और BEL के लिए ₹525 का टारगेट प्राइस दिया गया है। 16 सितंबर की क्लोजिंग के मुकाबले इन टारगेट में क्रमशः 35.3% और 35.3% की संभावित बढ़त है।
5 डिफेंस स्टॉक्स को होल्ड करने की सलाह
HSBC ने Bharat Dynamics पर ‘Hold’ रेटिंग के साथ ₹1,370 का टारगेट दिया है। इसमें 20.9% की संभावित बढ़त बनती है। वहीं, Astra Microwave के लिए ‘Hold’ रेटिंग और ₹1,800 का टारगेट है। यह करीब 10.9% की संभावित बढ़त दिखाता है।
ब्रोकरेज ने Data Patterns India और Solar Industries पर भी ‘Hold’ रेटिंग दी है। Data Patterns के लिए ₹2,860 का टारगेट है। इसमें 34% की संभावित गिरावट का संकेत है। वहीं Solar Industries में 20.4% की रिटर्न की गुंजाइश है।
Mazagon Dock पर ‘Reduce’ रेटिंग
HSBC ने Mazagon Dock Shipbuilders पर ‘Reduce’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट प्राइस ₹1,860 रखा है। 16 सितंबर को शेयर ₹2,217 पर बंद हुआ। इस भाव से HSBC का टारगेट करीब 16.1% की संभावित गिरावट दिखाता है।
अगले 10 साल में इन क्षेत्रों पर फोकस
HSBC ने डिफेंस सेक्टर को लेकर 10 साल का नजरिया अपनाया है। ब्रोकरेज के मुताबिक सरकार का घरेलू खरीद और बड़े मैन्युफैक्चरिंग बेस तैयार करने पर फोकस है। इससे एयरोस्पेस, डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स, मिसाइल, मिसाइल डिफेंस, ड्रोन जैसे क्षेत्रों में ऑर्डर बढ़ सकते हैं। इनसे जुड़े ऑर्डर पर खास फोकस रहेगा।
HSBC के मुताबिक FY27 में डिफेंस पर कैपिटल स्पेंडिंग करीब $23 अरब है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि अगले दशक में यह बढ़कर $65 अरब से $91 अरब के बीच पहुंच सकता है।
सात डिफेंस स्टॉक्स पर HSBC की राय
कंपनी
HSBC की रेटिंग
टारगेट प्राइस
16 सितंबर क्लोजिंग
संभावित रिटर्न
Hindustan Aeronautics
Buy
₹6,350
₹4,693
35.3%
Bharat Electronics
Buy
₹525
₹388
35.3%
Bharat Dynamics
Hold
₹1,370
₹1,133
20.9%
Astra Microwave Products
Hold
₹1,800
₹1,623
10.9%
Data Patterns India
Hold
₹2,860
₹4,329
-34.0%
Solar Industries India
Hold
₹22,753
₹18,900
20.4% तेजी
Mazagon Dock Shipbuilders
Reduce
₹1,860
₹2,217
-16.1%
डिफेंस एक्सपोर्ट में भी तेज बढ़ोतरी
HSBC के मुताबिक भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट FY14 के ₹680 करोड़ से बढ़कर FY26 में ₹38,400 करोड़ हो गया है। इस दौरान एक्सपोर्ट में करीब 40% CAGR रहा।
सरकार ने 2029 तक डिफेंस एक्सपोर्ट को ₹50,000 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। HSBC के मुताबिक इस लक्ष्य को हासिल करने में प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी अहम होगी। ब्रोकरेज के अनुसार FY26 में लिस्टेड सरकारी कंपनियों की हिस्सेदारी सरकार के डिफेंस खर्च में 82% रही।
ऑर्डर मिलने के बाद भी चुनौतियां
HSBC ने डिफेंस कंपनियों के लिए कुछ जोखिम भी बताए हैं। किसी कंपनी को ऑर्डर मिलने और उससे रेवेन्यू व मुनाफा आने के बीच समय का अंतर हो सकता है। इसलिए ऑर्डर बुक बढ़ने का असर तुरंत वित्तीय नतीजों में दिखना जरूरी नहीं है।
इसके अलावा दुनियाभर में डिफेंस खर्च बढ़ने से सप्लाई चेन पर दबाव है। जरूरी कंपोनेंट्स के आयात में दिक्कत आने पर ऑर्डर की डिलीवरी में देरी हो सकती है।
ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि इस साल डिफेंस शेयरों में तेजी के बाद वैल्यूएशन ऊंचे स्तर पर हैं। इससे बाजार की अर्निंग ग्रोथ की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। ऐसे में एग्जीक्यूशन में किसी तरह की कमी या उम्मीद से कमजोर नतीजे शेयरों पर दबाव डाल सकते हैं।
सात डिफेंस स्टॉक्स पर ब्रोकरेज हाउसेज की राय
कंपनी
Buy
Hold
Sell
Hindustan Aeronautics
25
2
4
Bharat Electronics
35
0
2
Bharat Dynamics
8
6
5
Astra Microwave Products
7
5
2
Data Patterns India
7
5
2
Solar Industries India
15
3
1
Mazagon Dock Shipbuilders
8
2
5
7 डिफेंस शेयरों का प्रदर्शन
HAL: शेयर 0.04% गिरकर ₹4,693 पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में इसमें 7.5% की गिरावट आई है, जबकि इस साल अब तक शेयर 6.4% चढ़ा है।
BEL: सरकारी डिफेंस कंपनी का शेयर 1.38% बढ़कर ₹388 पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में इसमें 6% की गिरावट आई है।
Bharat Dynamics: शेयर 0.4% गिरकर ₹1,133 पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में इसमें 18% और इस साल अब तक 24% की गिरावट आई है।
Astra Microwave: शेयर 1.86% बढ़कर ₹1,623 पर बंद हुआ। इस साल अब तक इसमें करीब 65% की तेजी आई है।
Data Patterns: शेयर 0.68% गिरकर ₹4,329 पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में इसमें 4.3% की गिरावट आई है, जबकि इस साल अब तक शेयर 66.6% चढ़ा है।
Solar Industries: शेयर 1.82% गिरकर ₹18,900 पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में इसमें 5.4% की गिरावट आई है। हालांकि, इस साल अब तक शेयर 55.5% चढ़ा है।
Mazagon Dock: शेयर 0.85% गिरकर ₹2,217 पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में इसमें 13.3% और इस साल अब तक 10.1% की गिरावट आई है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।