Bharti Airtel Share: ब्रोकरेज ने अपग्रेड की रेटिंग, टारगेट प्राइस भी बढ़ाया

HSBC ने Bharti Airtel की रेटिंग को ‘होल्ड' से अपग्रेड करते हुए ‘Buy’ कर दिया है। इसके अलावा, ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए अपने टारगेट प्राइस को ₹1325 से बढ़ाकर ₹1950 कर दिया है, जो कि 47 फीसदी की बढ़ोतरी है। इसका मतलब है कि ब्रोकरेज को स्टॉक में करीब 12 फीसदी की तेजी की उम्मीद है

अपडेटेड Oct 16, 2024 पर 4:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारती एयरटेल के शेयरों में ब्रोकरेज फर्म HSBC ने तेजी की उम्मीद जताई है।

Bharti Airtel Share: भारती एयरटेल के शेयरों में ब्रोकरेज फर्म HSBC ने तेजी की उम्मीद जताई है। ब्रोकरेज ने स्टॉक को Buy रेटिंग दी है और इसके लिए अपना टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है। भारती एयरटेल के शेयरों में आज 16 अक्टूबर को 0.81 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1731.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। आज की तेजी के साथ टेलीकॉम कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 9.85 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 1778.95 रुपये और 52-वीक लो 896 रुपये है।

टेलीकॉम कंपनियों पर ब्रोकरेज की ये है राय

ब्रोकरेज का मानना ​​है कि होम ब्रॉडबैंड इंडियन टेलीकॉम कंपनियों की ग्रोथ में अहम हैं और FY30 तक टोटल एड्रेसेबल मार्केट (TAM) के मामले में यह कैटेगरी $7 अरब हो सकती है। ब्रोकरेज को मोबाइल ARPU (एवरेज रेवन्यू पर यूजर) में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी की उम्मीद है और उसका मानना ​​है कि अगली टैरिफ हाइक FY27 में होने की संभावना है। अपने लेटेस्ट नोट में HSBC ने भारती एयरटेल को टेलीकॉम कंपनियों में अपनी पहली पसंद बताया है, उसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज (Jio की पैरेंट कंपनी) और वोडाफोन आइडिया हैं।


Bharti Airtel का टारगेट प्राइस

HSBC ने भारती एयरटेल की रेटिंग को ‘होल्ड' से अपग्रेड करते हुए ‘Buy’ कर दिया है। इसके अलावा, ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए अपने टारगेट प्राइस को ₹1325 से बढ़ाकर ₹1950 कर दिया है, जो कि 47 फीसदी की बढ़ोतरी है। इसका मतलब है कि ब्रोकरेज को स्टॉक में करीब 12 फीसदी की तेजी की उम्मीद है।

ब्रोकरेज को उम्मीद है कि एयरटेल का EBITDA/EPS FY24-27e के दौरान 16%/78% की CAGR से बढ़ेगा। कंपनी को मोबाइल ARPU में बढ़ोतरी, ब्रॉडबैंड सब्सक्रिप्शन में मजबूत वृद्धि और मार्जिन विस्तार से मदद मिलने की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने कहा कि भारती एयरटेल की कैपेक्स इंटेसिटी में कमी आएगी, फ्री कैश फ्लो (FCF) में सुधार होगा और नेट डेट/EBITDA वित्त वर्ष 26 तक घटकर 1.5 गुना रह जाने की संभावना है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज और वोडाफोन आइडिया पर ब्रोकरेज की राय

इस बीच, HSBC ने Jio की पैरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज पर अपना होल्ड कॉल बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस ₹3010 तय किया है। दूसरी ओर, HSBC ने वोडाफोन आइडिया के शेयरों को इसके हाई वैल्यूएशन के चलते Reduce करने का सुझाव दिया है। HSBC ने VI स्टॉक पर अपना टारगेट प्राइस ₹7.10 बनाए रखा है। कंपनी के शेयरों में आज 1.86 फीसदी की बढ़त देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 9.29 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।