Get App

HUL Share Price: कमजोर मार्केट में भी दिखा क्रेज, एक साल के रिकॉर्ड हाई पर शेयर, इस कारण हुई खरीदारी

HUL Share Price: एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनीलीवर (Hindustan Unilever-HUL) के शेयर आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी मजबूत हुए हैं। आज इसके शेयर न सिर्फ मजबूत हुए हैं बल्कि एक साल के रिकॉर्ड हाई 2741 रुपये के भाव पर पहुंच गए

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 09, 2022 पर 5:15 PM
HUL Share Price: कमजोर मार्केट में भी दिखा क्रेज, एक साल के रिकॉर्ड हाई पर शेयर, इस कारण हुई खरीदारी
एनालिस्ट्स के मुताबिक सामान्य बारिश, अच्छी फसल और एमएसपी में बढ़ोतरी के चलते गांवों में मांग सुधरने से HUL को फायदा पहुंचा है।

HUL Share Price: एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनीलीवर (Hindustan Unilever-HUL) के शेयर आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी मजबूत हुए हैं। आज 9 दिसंबर को इसके शेयर न सिर्फ मजबूत हुए हैं बल्कि एक साल के रिकॉर्ड हाई 2741 रुपये के भाव पर पहुंच गए। इसके शेयर करीब डेढ़ फीसदी मजबूत हुए जबकि सेंसेक्स में आज करीब एक फीसदी की गिरावट आ गई थी। एचयूएल ने एक दिन पहले तेजी से बढ़ रहे 'Health & Wellness' सेग्मेंट में प्रवेश का ऐलान किया है जिसके चलते शेयरों की खरीदारी बढ़ी है।

HUL का क्या है प्लान, जिस पर शेयरहोल्डर्स फिदा

HUL ने OZiva (Zywie Ventures Private Limited) और Wellbeing Nutrition (Nutritionalab Private Limited) में निवेश का ऐलान किया है। दोनों कंपनियों में एचयूएल 334.28 करोड़ रुपये निवेश करेगी और सौदा अगले एक से तीन महीने में पूरा होने की संभावना है। एचयूएल OZiva की 51 फीसदी हिस्सेदारी 264.28 करोड़ रुपये में खरीदेगी और 36 महीने के बाद शेष 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके अलावा एचयूएल 70 करोड़ रुपये में Wellbeing Nutrition (Nutritionalab Private Limited) की 19.8 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें