HYUNDAI MOTOR: निवेशक तय करेंगे शेयर की कीमत, शानदार प्रोडक्ट और मजबूत डीलर नेटवर्क कंपनी की USP-तरुण गर्ग

Hyundai Motor listing : हुंडई मोटर के COO तरुण गर्ग ने कहा कंपनी की शानदार प्रोडक्ट लाइन और मजबूत डीलर नेटवर्क कंपनी की USP है। मजबूत डीलर नेटवर्क कंपनी के लिए फायदेमंद साबित होगा। ग्रामीण भारत में कंपनी का 40 फीसदी नेटवर्क है। शहरों के साथ ग्रामीण भारत में भी SUV मांग बढ़ी है

अपडेटेड Oct 22, 2024 पर 4:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
श्री गर्ग ने मीडिया से बातचीत में आगे कहा कि इश्यू का आकार यह दर्शाता है कि कंपनी निवेशकों में इस आईपीओ के प्रति गहरी दिलचस्पी पैदा करने में सफल रही है

HYUNDAI MOTOR की आज फ्लैट लिस्टिंग हुई है। BSE पर ये शेयर 1.5 फीसदी डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ है। 1960 के इश्यू प्राइस के मुकाबले NSE पर ये स्टॉक 1,934 रुपए पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के बाद Hyundai ने मैनेजमेंट ने कहा शहरों के साथ ग्रामीण भारत में भी कंपनी की पकड़ मजबूत हुई है। कंपनी के COO तरुण गर्ग ने कहा कंपनी की शानदार प्रोडक्ट लाइन और मजबूत डीलर नेटवर्क कंपनी की USP है।

तरुण गर्ग ने आगे कहा कि मजबूत डीलर नेटवर्क कंपनी के लिए फायदेमंद साबित होगा। ग्रामीण भारत में कंपनी का 40 फीसदी नेटवर्क है। शहरों के साथ ग्रामीण भारत में भी SUV मांग बढ़ी है। उन्होंने आगे कहा कि SUV के साथ सेडान और हैचबैक सेगमेंट में भी कंपनी की स्थिति मजबूत है। कंपनी के पास मजबूत प्रोडक्ट लाइन है।

शेयर बाजारों में कमजोर स्टॉक लिस्टिंग के पीछे के कारकों पर बात करते हुए तरुण गर्ग ने आगे कहा कि हुंडई मोटर इंडिया के इश्यू ने सॉवरेन फंड,बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड से मजबूत रिस्पॉन्स हासिल किया है। हालांकि, शेयर की कीमत अंततः निवेशकों द्वारा तय की जाएंगी। श्री गर्ग ने मीडिया से बातचीत में आगे कहा कि इश्यू का आकार यह दर्शाता है कि कंपनी निवेशकों में इस आईपीओ के प्रति गहरी दिलचस्पी पैदा करने में सफल रही है।


ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने हुंडई मोटर इंडिया पर कवरेज की शुरुआत 'reduce' रेटिंग के साथ की है। इसकी वजह बड़े लॉन्च की कमी, हाई रॉयल्टी और कम ट्रेजरी आय को बताया गया है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि इन सभी कारणों के चलते आगे कंपनी प्रति शेयर आय (ईपीएस) ग्रोथ सीमित रहने की उम्मीद है।

Hyundai Motor : हुंडई को प्रीमियमाइजेशन और EV में बढ़त का मिलेगा फायदा, मारुति की तुलना में बेहतर- सनी अग्रवाल

जबकि मैक्वेरी ने इसके कंपनी के डाइवर्सिफाइड प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और प्रीमियम मार्केट पोजिशनिंग का हवाला देते हुए स्टॉक को 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग दी है। ब्रोकरेज की राय है कि हुंडई मोटर इंडिया के आगे होने वाले लॉन्च से बाजार हिस्सेदारी में बढ़त हो सकती है। स्टॉक में मिड टर्म में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

स्टॉक की चाल पर नजर डालें तो ये स्टॉक आज 140.40 रुपए यानी 7.16 फीसदी की कमजोरी के साथ 1819.60 रुपए पर बंद हुआ है। आज का इसका दिन का हाई 1970 रुपए और दिन का लो 1807 रुपए है। स्टॉक का वॉल्यूम 28,619,978 शेयर और मार्केट कैप 147,849 करोड़ रुपए पर रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।