दक्षिण कोरिया की कंपनी हुंडई ने अपनी इंडियन सब्सिडियरी हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ पर 624 करोड़ रुपये खर्च किए। यह इंडिया में किसी कंपनी के आईपीओ पर खर्च किया गया सबसे ज्यादा अमाउंट है। हुंडई मोटर कंपनी का आईपीओ 27,855 करोड़ रुपये का था। हुडंई मोटर के शेयर 22 अक्टूबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो गए। उम्मीद के मुताबिक, शेयरों की लिस्टिंग डिस्काउंट के साथ हुई। उसके बाद शेयरों में तेज गिरावट दिखी। दोपहर बाद कंपनी का शेयर 7 फीसदी गिर चुका था।
