आईसीआईसीआई बैंक के चौथी तिमाही के नतीजे स्ट्रॉन्ग हैं। बैंक को इस दौरान 10,708 करोड़ रुपये प्रॉफिट हुआ है। यह साल दर साल आधार पर 20 फीसदी ज्यादा है। मार्जिन पर दबाव के बावजूद बैंक के मुनाफे की ग्रोथ अच्छी रही। इसमें एडवान्स की स्ट्रॉन्ग ग्रोथ का हाथ है। बैंक की क्रेडिट कॉस्ट में भी कमी आई है। चौथी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का रिटर्न ऑन एसेट (ROA) 2.4 फीसदी रहा। वैल्यूएशन के मामले में आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के बीच ज्यादा फर्क नहीं है। इसमें FY26 की कोर बुक वैल्यू के 1.8 गुना पर ट्रेडिंग हो रही है।
