Get App

ICICI Bank का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 23300, 23400 और 23500 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 23200, 23100 और 23000 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 52800, 53000 और 53200 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52800, 52500 और 52200 के स्तर पर नजर आये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 17, 2025 पर 2:01 PM
ICICI Bank का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई
ICICI Bank पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 1400 के स्ट्राइक वाली अप्रैल की कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल जोरदार जोश के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 408 अंकों की तेजी और सेंसेक्स में करीब 1481 अंकों की बढ़त देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो डेल्हीवरी, एबीबी इंडिया, केईआई इंडस्ट्रीज, जेएसपीएल, एनबीसीसी, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, हुडको, इंडस टावर्स और एबीबी फैशन एंड रिटेल के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि मिडकैप में बाटा, ग्लेनमार्क फार्मा, गोदरेज प्रॉपर्टीज, सन टीवी, कैस्ट्रॉल इंडिया और टोरेंट पावर के शेयर गिरावट पर कारोबार करते दिखे। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23300, 23400 और 23500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23200, 23100 और 23000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 52800, 53000 और 53200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52800, 52500 और 52200 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें