Get App

ICICI Bank Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 8% बढ़ा, ₹12 के डिविडेंड को मंजूरी

ICICI Bank Q4 Results: मार्च 2026 तिमाही में नेट NPA रेशियो सालाना आधार पर कम होकर 0.33 प्रतिशत पर आ गया। मार्च 2025 तिमाही में यह 0.39 प्रतिशत था। वित्त वर्ष 2026 के दौरान शुद्ध मुनाफा 50146.64 करोड़ रुपये दर्ज किया गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 18, 2026 पर 4:01 PM
ICICI Bank Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 8% बढ़ा, ₹12 के डिविडेंड को मंजूरी
ICICI Bank ने डिविडेंड के लिए अभी रिकॉर्ड डेट तय नहीं की है।

ICICI Bank March Quarter Results: प्राइवेट सेक्टर के ICICI Bank ने जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। तिमाही के दौरान बैंक का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 8.5 प्रतिशत बढ़कर 13701.68 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 12629.58 करोड़ रुपये था। बैंक की कुल इनकम एक साल पहले से लगभग 2 प्रतिशत बढ़कर 50584.38 करोड़ रुपये हो गई। मार्च 2025 तिमाही में यह 49690.87 करोड़ रुपये थी।

ICICI Bank ने शेयर बाजारों को बताया कि मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर उसकी कुल ब्याज आय 43275.39 करोड़ रुपये की रही। एक साल पहले यह 42430.80 करोड़ रुपये थी। शुद्ध ब्याज आय 8.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 22,979.2 करोड़ रुपये हो गई, जो मार्च 2025 तिमाही में 21,193 करोड़ रुपये थी। मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध ब्याज मार्जिन 4.32 प्रतिशत रहा। वित्त वर्ष 2026 के दौरान बैंक की कुल स्टैंडअलोन इनकम 200,703.68 करोड़ रुपये रही। शुद्ध मुनाफा 50146.64 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

NPA में दिखा सुधार

मार्च 2026 तिमाही में ICICI Bank की एसेट क्वालिटी में और सुधार देखा गया। ग्रॉस NPA (Non-Performing Assets) रेशियो 1.40 प्रतिशत रहा। एक साल पहले यह 1.67 प्रतिशत था। नेट NPA रेशियो भी सालाना आधार पर कम होकर 0.33 प्रतिशत पर आ गया। मार्च 2025 तिमाही में यह 0.39 प्रतिशत था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें