Get App

ICICI Bank Shares: Q4 रिजल्ट पर शेयर मजबूत, इन पांच वजहों से ब्रोकरेजेज बुलिश

ICICI Bank Shares: घरेलू स्टॉक मार्केट की उठा-पटक के बीच आईसीआईसीआई बैंक के शेयर शुरुआती कारोबार में ही 2% से अधिक उछल पड़े जबकि दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक के शेयर शुरुआती कारोबार में दबाव में आ गए। इन दोनों पर मार्च तिमाही के कारोबारी नतीजे का ही रिएक्शन आज आया है। आईसीआईसीआई बैंक की बात करें तो पांच वजहों से इसके शेयरों को लेकर ब्रोकरेजेज बुलिश हैं

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Apr 20, 2026 पर 3:59 PM
ICICI Bank Shares: Q4 रिजल्ट पर शेयर मजबूत, इन पांच वजहों से ब्रोकरेजेज बुलिश
ICICI Bank की एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है। मार्च 2026 तिमाही में बैंक का ग्रास एनपीए तिमाही आधार पर 1.53% से सुधरकर 1.4% और नेट एनपीए 0.37% से 0.33% पर पहुंच गया।

ICICI Bank Shares: प्राइवेट सेक्टर के दिगग्ज लेंडर आईसीआईसीआई बैंक को कवर करने वाले अधिकतर एनालिस्ट्स में से मार्च 2026 तिमाही का कारोबारी नतीजे आने के बाद अधिकतर का बुलिश रुझान बना हुआ है। आईसीआईसीआई बैंक ने शनिवार को पिछले वित्त वर्ष 2026 की आखिरी तिमाही के कारोबारी नतीजे पेश किए थे और यह बाजार की उम्मीदों से बेहतर रहा। इसका असर बैंक के शेयरों पर भी दिखा और इंट्रा-डे में बीएसई पर यह 2.13% उछलकर ₹1376.25 पर पहुंच गया। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 0.63% की तेजी के साथ ₹1356.00 पर बंद हुआ है।

मार्च 2026 तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का कोर इनकम और नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 8.5% की रफ्तार से बढ़ा है। इसके अलावा बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है और प्रोविजंस तिमाही आधार पर तेजी से नीचे आई है। इसके शेयरों को लेकर ब्रोकरेजेज के रुझान की बात करें तो इसे कवर करने वाले 50 एनालिस्ट्स में से 48 ने इसे खरीदारी और दो ने होल्ड रेटिंग दी है। किसी भी एनालिस्ट ने इसे बेचने की सलाह नहीं दी है।

इन पांच वजहों से ICICI Bank पर ब्रोकरेजेज बुलिश

ग्रोथ का पॉजिटिव माहौल

ब्रोकरेज फर्म सिटी के मुताबिक रूरल और बिजनेस बैंकिंग के दम पर मार्च 2026 तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक की ग्रोथ चौतरफा रहा। इसके खुदरा बैंकिंग में भी तेजी आई। बैंक का 2.4% का RoA (रिटर्न ऑन एसेट्स) भी अनुमानों से अधिक रहा, जिसे लगभग शून्य क्रेडिट लागत, स्थिर मार्जिन और लोन की मजबूत रफ्तार से सपोर्ट मिला। इसके चलते सिटी ने बैंक के लोन ग्रोथ के अनुमानों को बढ़ाकर 15% से 16% कर दिया है और मार्जिन के एक निश्चित सीमा में बने रहने की उम्मीद जताई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें