बैंक शेयरों में आई तेजी से झुमेगा ये स्टॉक, डीलर्स ने दिए 1300 रुपये से ज्यादा के टारगेट

डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बैंकिंग सेक्टर के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने इस स्टॉक 1300-1315 रुपये का टारगेट दिया है। डीलर्स का कहना है कि FIIs की तरफ से बैंकिंग शेयरों में शॉर्ट कवरिंग हुई है

अपडेटेड Sep 18, 2024 पर 3:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बैंक निफ्टी में करीब 600 प्वांइट की तेजी रही। वहीं दूसरी ओर INDIA VIX 8% उछला । इधर ACCENTURE के कमजोर सेंटिमेंट ने भारतीय IT कंपनियों का भी मूड बिगड़ा।

फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले बाजार में आज दबाव रहा। निफ्टी करीब 50 प्वाइंट फिसला। IT शेयरों और रिलायंस ने दबाव बनाया। लेकिन एक्सपायरी के दिन बैंकों शेयरों ने कमाल दिखाया। बैंक निफ्टी में करीब 600 प्वांइट की तेजी रही। वहीं दूसरी ओर INDIA VIX 8% उछला । इधर ACCENTURE के कमजोर सेंटिमेंट ने भारतीय IT कंपनियों का भी मूड बिगड़ा। निफ्टी IT इंडेक्स 3 परसेंट से ज्यादा टूटा। ऑरेकल 7% से ज्यादा फिसला। साथ ही LTTS, PERSISTENT, HCL TECH भी 3 से 4% गिरे। उधर NSE के IPO का रास्ता साफ होने की उम्मीद से BSE में आज फिर 14% का उछाल आया। शेयर 3 दिन में करीब 30% चढ़ा । साथ ही कैपिटल मार्केट से जुड़े दूसरे शेयरों में भी रौनक देखने को मिली। CDSL, MCX 3 से 4% उछले। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिला। आज आदित्य बिड़ला फैशन रिटेल और आईसीआईसीआई बैंक के स्टॉक में डीलर्स ने दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी।

ICICI BANK

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने बैंकिंग सेक्टर के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने आईसीआईसीआई बैंक पर BTST करने की सलाह है । स्टॉक पर BTST की राय यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स ने इस स्टॉक 1300-1315 रुपये का टारगेट दिया है। डीलर्स का कहना है कि FIIs की तरफ से बैंकिंग शेयरों में शॉर्ट कवरिंग हुई है।


ABFRL

दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने मेटल सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया है। यतिन ने कहा कि डीलर्स ने ABFRL के स्टॉक में खरीदारी की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक HNIs ने आज शेयरों में खरीदारी की है। डीलर्स की इस स्टॉक में पोजीशनल खरीदारी की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक ये शेयर 350-360 रुपये का लक्ष्य दिखा सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।