Get App

इस फैशन कंपनी के शेयर से हो सकती है 22% की कमाई, ICICI Direct ने दी 'BUY' की सलाह

ICICI डायरेक्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (Aditya Birla Fashion and Retail) के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 22.5% की तेजी आ सकती है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 29, 2022 पर 10:09 PM
इस फैशन कंपनी के शेयर से हो सकती है 22% की कमाई, ICICI Direct ने दी 'BUY' की सलाह
Aditya Birla Fashion के शेयर इस साल की शुरुआत से अब तक करीब 13.25% बढ़े हैं

Stocks to BUY: आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल (Aditya Birla Fashion and Retail) के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 22.5% की तेजी आ सकती है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में ये उम्मीद जताई है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि आदित्य बिड़ला फैशन ने पूरी तरह से डिजिटल चैनल के जरिए कारोबार करने वाले 8 लाइफस्टाइल ब्रांड्स में निवेश का फैसला किया। यह डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) सेगमेंट में कंपनी का पहला निवेश है और इससे कंपनी को आने वाले सालों में काफी लाभ पहुंचने वाला है।

ब्रोकरेज ने कहा, "आदित्य बिड़ला ने वित्त वर्ष 2026 तक खुद के 21,000 करोड़ की कंपनी बनने का लक्ष्य रखा है, जो बताता है कि कंपनी वित्त वर्ष 2020 से 2026 के बीच करीब 15% की CAGR की दर से ग्रोथ की उम्मीद कर रही है।"

ब्रोकरेज ने कहा, आदित्य बिड़ला फैशन ने जिन कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदी है, वे अभी ग्रोथ के शुरुआती चरण में है और उनका रेवेन्यू 15 से 55 करोड़ के बीच में है। सिर्फ 'बेवकूफ' ब्रांड का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2022 में 162 करोड़ रुपये रहा। मैनेजमेंट के मुताबिक, इन ब्रांड्स के अधिग्रहण के साथ TMRW 788 करोड़ से अधिक के रेवेन्यू रन रेट को हासिल कर सकती है और अगले एक साल में यह 1,500 करोड़ से अधिक के सालाना रेवेन्यू रन रेट को पार करने की स्थिति में होगी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें