ICICI Prudential Life 4% लुढ़का, प्रमोटर प्रूडेंशियल के हिस्सा बेचने की खबर से बिगड़ा सेंटिमेंट

ICICI Prudential Life Share Price: ICICI Bank ने कहा कि वह ICICI Prudential Life में अपनी मेजॉरिटी हिस्सेदारी बरकरार रखना चाहती है। भारी बिकवाली के बावजूद, ब्रोकरेज फर्मों का सकारात्मक रुख बना हुआ है।

अपडेटेड May 18, 2026 पर 4:16 PM
ICICI Prudential Life, ICICI Bank और UK की प्रूडेंशियल कॉर्प के बीच एक जॉइंट वेंचर है।

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के शेयरों में 18 मई को दिन में करीब 9 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 489 रुपये के लो तक गया। बाद में लगभग 4 प्रतिशत गिरावट के साथ 514.45 रुपये पर सेटल हुआ।​ बिकवाली के पीछे अहम वजह वह खबर है, जिसमें कहा गया है कि कंपनी में प्रमोटर 'प्रूडेंशियल पीलएलसी' अपनी हिस्सेदारी घटाकर 10 प्रतिशत करने की तैयारी में है। ICICI Prudential Life, ICICI Bank और UK की प्रूडेंशियल कॉर्प के बीच एक जॉइंट वेंचर है।

रॉयटर्स के मुताबिक, प्रूडेंशियल, भारती लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद रही है। यह खरीद वह भारती लाइफ वेंचर्स और 360 ONE एसेट मैनेजमेंट कंपनी से करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रूडेंशियल ने कहा कि वह भारती लाइफ इंश्योरेंस में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी को हासिल करने के लिए 35 अरब रुपये का शुरुआती नकद भुगतान करेगी। यह डील पूरी होने पर दिया जाएगा। कुछ शर्तों के पूरे होने पर और 7 अरब रुपये का भुगतान भी किया जा सकता है।

प्रूडेंशियल ने कहा है कि डील कंप्लीट होने पर उसके भारत के ऑपरेशंस में मुख्य रूप से भारती लाइफ इंश्योरेंस और प्रूडेंशियल HCL हेल्थ इंश्योरेंस शामिल होंगे। वहीं दो लिस्टेड कंपनियों में उसकी माइनॉरिटी हिस्सेदारी भी रहेगी। ये दो कंपनियां हैं- ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी और ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी। ICICI Prudential Life में मार्च 2026 के आखिर तक प्रूडेंशियल के पास 21.91 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।


ICICI Bank बरकरार रखेगी मेजॉरिटी स्टेक

भारती लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी की खरीद के लिए रेगुलेटरी मंजूरी पाने के लिए प्रूडेंशियल को ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाकर 10 प्रतिशत से कम करनी होगी। इस खबर के सामने आने के बाद ICICI Bank ने कहा कि वह ICICI Prudential Life में अपनी मेजॉरिटी हिस्सेदारी बरकरार रखना चाहती है।

ICICI Prudential Life पर ब्रोकरेज अभी भी पॉजिटिव

प्रमोटर द्वारा हिस्सेदारी बेचने की चिंताओं के कारण हुई भारी बिकवाली के बावजूद, ब्रोकरेज फर्मों का ICICI Prudential Life Insurance पर सकारात्मक रुख बना हुआ है। Morgan Stanley ने कहा कि उसे Prudential की ओर से हिस्सेदारी में कमी से ICICI Prudential Life के ऑपरेशंस या लॉन्ग टर्म बिजनेस आउटलुक पर कोई तत्काल मौलिक प्रभाव नहीं दिखता है। ब्रोकरेज ने शेयर पर अपनी 'ओवरवेट' रेटिंग बरकरार रखी है, टारगेट प्राइस 670 रुपये है।

Nomura ने भी अपना बुलिश रुख बरकरार रखा है। कहा है कि जब से मीडिया रिपोर्टों में पहली बार यह संकेत मिला था कि Prudential plc अपनी हिस्सेदारी कम कर सकती है, तब से यह शेयर दबाव में है। ब्रोकरेज ने बताया कि साल 2026 में अब तक ICICI Prudential Life में 21% की गिरावट आई है। Nomura ने 680 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ स्टॉक पर 'बाय' की सलाह बरकरार रखी है।

Gland Pharma Share Price: फार्मा स्टॉक में 16% तक की तूफानी तेजी, मुनाफे में 97% उछाल के बाद 52 वीक के नए हाई पर

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।