Get App

IDBI Bank Stake Sale: सरकार को मिलीं वित्तीय बोलियां, क्या Kotak Mahindra Bank की भी है बिड?

IDBI Bank Stake Sale: बैंक में सरकारी हिस्सेदारी की बिक्री का प्रपोजल सबसे पहले फरवरी 2020 में आया था। अक्टूबर, 2022 में सरकार ने LIC के साथ मिलकर इस बैंक में कुल 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी को बेचने के लिए EoI आमंत्रित किए थे

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 07, 2026 पर 1:35 PM
IDBI Bank Stake Sale: सरकार को मिलीं वित्तीय बोलियां, क्या Kotak Mahindra Bank की भी है बिड?
वर्तमान में केंद्र सरकार के पास IDBI Bank में 45.48 प्रतिशत और LIC के पास 49.24 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

सरकार को IDBI Bank के रणनीतिक विनिवेश के लिए वित्तीय बोलियां मिली हैं। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के सचिव अरुणीश चावला ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में जानकारी देते हुए कहा कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप इन बिड्स का मूल्यांकन किया जाएगा। IDBI Bank के निजीकरण यानि कि सरकारी हिस्सेदारी की बिक्री की प्रक्रिया पिछले 3 सालों से अधिक समय से लटकी हुई है। सरकार ने अक्टूबर, 2022 में LIC के साथ मिलकर इस बैंक में कुल 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी को बेचने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (EoI) आमंत्रित किए थे। DIPAM ने जनवरी, 2023 में कहा था कि उसे कई EoI मिले हैं।

IDBI Bank में सरकारी हिस्सेदारी की बिक्री का प्रपोजल सबसे पहले फरवरी 2020 में आया था, जब वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2021 का बजट पेश किया था। 6 फरवरी 2026 को दिन में खबर आई थी कि सरकार इस वित्त वर्ष में IDBI Bank में हिस्सेदारी बिक्री की प्रक्रिया पूरी करने वाली है। कोटक महिंद्रा बैंक, एमिरेट्स NBD और फेयरफैक्स इंडिया होल्डिंग्स इस हफ्ते 61 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए अपनी फाइनल बिड जमा करने वाले हैं।

अब खबर है कि एमिरेट्स NBD और फेयरफैक्स इंडिया होल्डिंग्स ने बिड जमा कर दी है। हालांकि कोटक महिंद्रा बैंक ने कहा है कि उसने IDBI Bank में हिस्सेदारी खरीद को लेकर फाइनेंशियल बिड जमा नहीं की है।

सरकार के पास IDBI Bank में कितनी हिस्सेदारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें