IDBI Bank Shares: सरकार ने आईडीबीआई बैंक में अपनी हिस्सेदारी बिक्री की प्रक्रिया को अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस मामले से वाकिफ दो सीनियर सरकारी सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी। IDBI बैंक में रणनीतिक विनिवेश की प्रकिया लंबे से समय से अटकी हुई है। सूत्रों ने बताया कि बिक्री प्रक्रिया के अंतिम चरण के रूप में वित्तीय बोलियों को जल्द ही मंगाया जाएगा। एक सीनियर अधिकारी ने बताया, "IDBI बैंक में हिस्सेदारी बिक्री अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी और इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।" इससे पहले 9 जुलाई को डिसइनवेस्टमेंट से जुड़े एक इंटर-मिनिस्टीरियल ग्रुप की एक बैठक हुई थी, जिसमें शेयर परचेज एग्रीमेंट के मसौदे पर चर्चा की गई।
