IDBI Bank Ltd के शेयरों में 24 अगस्त को बंपर खरीद रही। शेयर की कीमत में दिन में पिछले क्लोजिंग प्राइस से 10 प्रतिशत तक का तगड़ा उछाल देखने को मिला। BSE पर भाव 90.80 रुपये के हाई तक गया। बाद में शेयर लगभग 7 प्रतिशत बढ़त के साथ 87.93 रुपये पर सेटल हुआ। बैंक का मार्केट कैप बढ़कर 94500 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर में लगातार तीसरे दिन बढ़त रही। बैंक में सरकारी हिस्सेदारी की बिकी की प्रक्रिया चल रही है। सरकार अपनी हिस्सेदारी लंबे वक्त से कम करना चाहती है। विनिवेश के तहत सरकार का इरादा 30.48 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का है। वहीं LIC, बैंक में 30.24 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचना चाहती है।
