IDBI Bank के शेयरों में 23 मार्च को दिन में 9 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 66.50 रुपये के लो तक गया और 52 वीक का नया लो क्रिएट हुआ। बाद में शेयर लगभग 8 प्रतिशत गिरावट के साथ 67.35 रुपये पर सेटल हुआ। एक दिन पहले खबर आई कि सरकार IDBI Bank में पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़ाने के लिए ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से शेयर बेचने पर विचार कर सकती है। सरकार का इस बैंक में हिस्सेदारी बेचने का प्रयास असफल होने के बाद यह कदम उठाया जा सकता है।
