Get App

IDFC First Bank Stock: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा-बैंक से 556 करोड़ रुपये रिकवर हुए, बैंक के शेयरों में उछाल

IDFC First Bank Stock: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 24 फरवरी को राज्य विधानसभा में बताया कि राज्य सरकार ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से 556 करोड़ रुपये रिकवर कर लिया है। इससे पहले आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में फ्रॉड की खबर से बैंक का शेयर 23 फरवरी को 16 फीसदी क्रैश कर गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 24, 2026 पर 4:26 PM
IDFC First Bank Stock: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा-बैंक से 556 करोड़ रुपये रिकवर हुए, बैंक के शेयरों में उछाल
3:15 बजे बैंक का शेयर 1.76 फीसदी चढ़कर 71.81 रुपये पर चल रहा था।

IDFC First Bank Stock: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयरों में दोपहर बाद रिकवरी दिखी। इसकी वजह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान है। उन्होंने राज्य विधानसभा में बताया कि राज्य सरकार ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से 556 करोड़ रुपये रिकवर कर लिया है। इससे पहले आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में फ्रॉड की खबर से बैंक का शेयर 23 फरवरी को 16 फीसदी क्रैश कर गया था। 24 फरवरी को भी इसमें दोपहर से पहले बिकवाली दिखी थी।

IDFC First Bank ने 22 फरवरी को फ्रॉड के बारे में बताया था

IDFC First Bank ने 22 फरवरी को बताया था कि बैंक में 590 करोड़ रुपये के फ्रॉड का पता चला है। यह बैंक में फ्रॉड हरियाणा सरकार के अकाउंट्स से जुड़ा था। मुख्यमंत्री सैनी ने 24 फरवरी को विधानसभा में बताया, "24 घंटे के अंदर राज्य सरकार को करीब 556 करोड़ रुपये वापस मिल गए हैं, जिसमें करीब 22 करोड़ रुपये इंटरेस्ट का है।"

मुख्यमंत्री के पैसा रिकवर होने के बयाद के बाद शेयरों में रिकवरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें