Get App

IDFC Ltd ने अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलान, 20 अप्रैल होगी रिकॉर्ड डेट, जानिए डिटेल

IDFC Ltd ने बताया कि प्रत्येक 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर पर 10 प्रतिशत या 1 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 07, 2022 पर 6:28 PM
IDFC Ltd ने अंतरिम डिविडेंड का किया ऐलान, 20 अप्रैल होगी रिकॉर्ड डेट, जानिए डिटेल
IDFC Ltd के शेयर गुरुवार को 6% से अधिक गिरकर 64.10 रुपये के भाव पर बंद हुए

आईडीएफसी लिमिटेड (IDFC Ltd) ने गुरुवार को बताया कि कंपनी के बोर्ड ने प्रति शेयर 1 रुपये का अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) देने का फैसला किया है। कंपनी ने बताया कि प्रत्येक 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर पर 10 प्रतिशत या 1 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया जाएगा। IDFC लिमिटेड के शेयर गुरुवार को 6 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ 64.10 रुपये के भाव पर बंद हुए।

IDFC ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया, "हम आपको बताना चाहते हैं कि IDFC लिमिटेड के बोर्ड ने बुधवार 6 अप्रैल 2022 को बैठक की। इस बैठक में 10% या 1 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड देने पर विचार किया गया और इसे मंजूर किया गया।"

कंपनी ने आगे कहा, "अंतरिम डिविडेंड के लिए बोर्ड ने 20 अप्रैल 2022 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है। यह अंतरिम डिविडेंड उन सभी शेयरधारकों को दिया जाएगा, जिनके नाम 20 अप्रैल 2022 को कारोबार खत्म होते समय कंपनी के मेंबर ऑफ रजिस्टर्स में दर्ज होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें