Get App

चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

IEX के स्टॉक में manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 185 के स्ट्राइक वाली कॉल 9 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 15 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 7.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 01, 2024 पर 1:56 PM
चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस
PNB Housing Finance पर सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 792 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

बाजार में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी देखने को मिली। IT शेयरों के दम पर निफ्टी नीचे से करीब 200 प्वाइंट ऊपर निकलकर 24100 के पार निकल गया। मिडकैप शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी नजर आई। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में मानस जायसवाल ने आईईएक्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि रचना वैद्य ने एचडीएफसी बैंक पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए जुबिलेंट फूड पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः IEX

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने IEX स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 185 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 9 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 15 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 7.5 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः HDFC Bank

rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने HDFC Bank पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि HDFC Bank में 1702 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1725 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1690 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें