Get App

23,228-23,271 जोन पार हुआ तो कुछ पुलबैक संभव, बैंक निफ्टी में मुनाफे के लिए इन लेवल्स पर दें ध्यान

US बाजारों का संभलना ओवरसोल्ड IT सेक्टर के लिए अच्छाहै। 23228-23271 जोन पार हुआ तो कुछ पुलबैक भी संभव है। 23357-23383 के नीचे दबाव जारी रहेगा, शॉर्ट ट्रेड ही खोजें। 23005-23064-23115 जोन पर अहम बेस, यहां शॉर्ट ट्रेड में मुनाफावसूली करें

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 02, 2025 पर 8:25 AM
23,228-23,271 जोन पार हुआ तो कुछ पुलबैक संभव, बैंक निफ्टी में मुनाफे के लिए इन लेवल्स पर दें ध्यान
वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 51008-51210 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 51421-52578/51695 पर है।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23228-23271 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23357-23383/23417 पर है। वहीं पहला बेस 23005-23064 पर है जबकि बड़ा बेस 22788/22860-22928 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि निफ्टी में कल 23197 का लक्ष्य हासिल हुआ है। पहला बेस टूटने के बाद और गिरे। FIIs की बिकवाली फिर शुरू हुई। इंडेक्स शॉर्ट किया, लॉन्ग भी घटाए, नेट शॉर्ट अब 66578 पर है। अब 200/100 DEMA के नीचे आया। 23300-23400-23500 जोन में भारी कॉल राइटिंग देखने को मिला। 23000, 23100 पुट में भारी राइटिंग, 20 DEMA 23089 और 50 DEMA 23115 जोन पर है।

उन्होंने आगे कहा कि US बाजार में कल निचले स्तरों से रिकवरी आई है और नैस्डेक भी नीचे से संभला है। US बाजारों का संभलना ओवरसोल्ड IT सेक्टर के लिए अच्छाहै। 23228-23271 जोन पार हुआ तो कुछ पुलबैक भी संभव है। 23357-23383 के नीचे दबाव जारी रहेगा, शॉर्ट ट्रेड ही खोजें। 23005-23064-23115 जोन पर अहम बेस, यहां शॉर्ट ट्रेड में मुनाफावसूली करें।

उन्होंने कहा कि निफ्टी में दो स्थिति में स्थिरता संभव है। पहला 23005-23064 जोन के पास है जबकि दूसरा 23383/23417 के ऊपर है। 23383/23417 के ऊपर 23569-23630 जोन तक जा सकते हैं। 23005 के नीचे फिसले तो 22860-22928 संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें