Market Mantra: - बाजार में बुल्स ने तूफानी रफ्तार पकड़ ली है। लगातार पांच दिनों से बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी लगातार पांचवें दिन उछलकर 23400 के पास कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। निफ्टी ने फिर डबल सेंचुरी लगाई है। , मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला है। दोनों इंडेक्स एक से डेढ़ परसेंट परसेंट तक चढ़ कर कारोबार करते हुए दिखाई दिये। इस बीच हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के साथ बातचीत करते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताये। उन्होंने के साथ मार्केट क्लोजिंग तक दांव लगाने के लिए आज बाजार पर अपनी राय दी।