Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 23588-23635 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 23681-23713/23743 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 23436-23372 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23313-23244 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि शुक्रवार के उतार-चढ़ाव से ऊपरी स्तर पर कमजोरी/डिस्ट्रीब्यूशन के संकेत मिले हैं। FIIs की कैश में बिकवाली नजर आई है। इंडेक्स में लॉन्ग और शॉर्ट दोनों थोड़े कटे हैं। इसमें 23600-23500 के साथ 23700-23800 जो में सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग दिखी। जबकि 23500-23400 पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये।
