भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स 28 फरवरी को एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 790.34 अंक या 1.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,304.88 पर बंद हुआ। निफ्टी 247.10 अंक या 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,951.20 पर बंद हुआ। आज के लिए निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पहला रेजिस्टेंस 22012-22061 पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रजिस्टेंस 22131-22183/22223 के स्तर पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो पहला बेस 21895-21856 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 21803-21764/705 के लेवल पर दिख रहा है।