आज मंथली एक्सपायरी है जबकि जनवरी सीरीज काफी उथल-पुथल भरी रही। जनवरी कठिन सीरीज होती है, ये बात सच साबित हुई है। सीरीज में निफ्टी सिर्फ 1.5% गिरा लेकिन ट्रेडिंग रेंज काफी बड़ी थी। सीरीज का हाई 22,124 और सीरीज का लो 21,137 पर है। बाजार ने लगातार दोनों तरफ के SL को हिट किया। एक्सपायरी के बाद 3 दिन का लंबा वीकेंड है। एक्सपायरी के बाद बजट के लिए ठीक 3 दिन बचेंगे।
अनुज के मुताबिक HDFC बैंक को सभी मीडिया, एनालिस्ट से बात करनी चाहिए। कई मीडिया संस्थानों ने शेयर में गिरावट पर सूत्रों पर आधारित कारण गिनाने शुरू किया। गिरावट पर सूत्रों पर आधारित कारण आखिर होता क्या है?ये वो HDFC बैंक नहीं है जिसे हम 20 सालों से जानते हैं।
अनुज सिंघल का कहना है कि अब यहां से बैंक निफ्टी की चाल को देखना सबसे अहम होगा। बैंक निफ्टी ने कल 200 DMA को दो बार बचाया है। बैंक निफ्टी का मौजूदा 200 DMA 44,686 पर है। 52 हफ्ते के निचले स्तरों से HDFC बैंक में कल हल्की खरीदारी हुई है।
अनुज ने कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 21,565 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 21,630 पर है जबकि पहला सपोर्ट 21,353 पर और बड़ा सपोर्ट 21,137 पर है। 21,500-21,550 पार होने में नाकाम होने पर बेचें, और इसके लिए 21,600 का स्टॉपलॉस लगाए। 21,350-21,400 के नीचे ना फिसले तो खरीदें और इसके लिए 21,300 का स्टॉपलॉस लगाए।
बैंक निफ्टी बड़ी रेंज में घूम रहा है। दिक्कत के पहले संकेत मिलने पर बेचें और स्टॉपलॉस दिन का शिखर पर लगाए। स्थिरता पर खरीदें। दिन का निचला स्तर पर स्टॉपलॉस लगाए। पोजिशनली बैंक निफ्टी में शॉर्ट ट्रेड लें और इसके लिए 45,550 लगाए।
अनुज सिंघल ने कहा कि Q3 में DLF के मजबूत नतीजे रहे।बुकिंग 261% बढ़कर 9047 करोड़ पर रही जबकि मुनाफा 26.5% बढ़कर `655 करोड़ रुपये पर रहा है।
बिड़लासॉफ्ट पर फोकस (GREEN)
ब्रोकरेज फर्म नोमुरा बिड़लासॉफ्ट पर बुलिश है और खरीदारी की राय दी है। नोमुरा ने स्टॉक पर 950 रुपये का लक्ष्य दिया है। लगातार उम्मीद से बेहतर नतीजे रहे। FY25 में शानदार ग्रोथ की उम्मीद है। Q3 में अनुमान से बेहतर रेवेन्यू और मार्जिन रहा। नए स्ट्रक्चर के बाद मार्जिन में लगातार बढ़त देखने को मिली। FY24-26 के लिए EPS अनुमान करीब 4-5% बढ़ाया। स्पॉटलाइट में पहली बार 23 जून को 344 पर सुझाया। महीने में शेयर दोगुने से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।