Nifty -Bank Nifty Position Today: इंट्राडे में निफ्टी-बैंक निफ्टी से कमाना है मुनाफा तो इन लेवल्स पर जरुर रखें ध्यान

Nifty -Bank Nifty Position Today: बैंक निफ्टी अभी तक बाजार के लिए सबसे ज्यादा दिक्कत देखने को मिला। नीचे की ओर कल बैंक निफ्टी 200 DEMA तक फिसला है। 45400-45650 सबसे बड़ी टेक्निकल बाधा आई है। 45400-45650 के नीचे बने रहने पर कमजोरी बढ़ेगी। नीचे की ओर इस समय 45530-44552 की बड़ी चैनल आई। इस चैनल के ऊपरी स्तरों पर बिकवाली करें

अपडेटेड Jan 25, 2024 पर 8:59 AM
Story continues below Advertisement
निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 45365-45530 और बड़ा रेजिस्टेंस 45650-45820/45940 पर है।

Nifty -Bank Nifty Position: आज ग्लोबल बाजार से संकेत मिल रहा है कि भारतीय बाजार की शुरुआत फ्लैट हो सकती हैं। बता दें कि 24 जनवरी के वोलेटाइल कारोबारी सत्र में बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ । निफ्टी 21,450 के ऊपर की क्लोजिंग देने में कामयाब रहा । कारोबार के अंत में सेंसेक्स 689.76 अंक या 0.98 फीसदी की तेजी के साथ 71,060.31 पर और निफ्टी 215.20 अंक या 1.01 फीसदी की बढ़त के साथ 21,454 पर बंद हुआ। ऐसे में आज के लिए निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या रणनीति होनी चाहिए, आइए डालते हैं एक नजर।

निफ्टी पर राय

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21510-21561 और बड़ा रेजिस्टेंस 21630-21688/21710 पर है। पहला बेस 21361-21319 का और बड़ा बेस 21260-20210/21074(50DEMA)

पर है। निफ्टी पर कल नीचे की ओर 50 DEMA का टार्गेट हासिल हुआ है। बाद में IT और रिलायंस के नेतृत्व में अच्छी रिकवरी आई है। बैंक निफ्टी अभी भी सबसे बड़ी दिक्कत बना हुआ है। FIIs की बिकवाली और DIIs की खरीदारी से उतार-चढ़ाव बना रहेगा। एक्सपायरी के दिन 21510-21561 (10/20DEMA) सबसे अहम है। 21700 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स देखने को मिला जबकि 21400-21300 पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स हावी हुए। 50 DEMA अब 21074 पर आया। एक्सपायरी के दिन 21510-21561 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग है। शॉर्टकवरिंग आई तो 21630-21688-21710 संभव है जबकि 21470-21510 के नीचे कमजोरी बढ़ेगी और 21470-21260 संभव है। 21470-21270 के चैनल को ट्रेड करें। 21260 के नीचे 21074 भी संभव है।


बैंक निफ्टी पर राय

निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 45365-45530 और बड़ा रेजिस्टेंस 45650-45820/45940 पर है। पहला बेस 44810-44690 का और बड़ा बेस 44552-44390/44210 पर है। बैंक निफ्टी अभी तक बाजार के लिए सबसे ज्यादा दिक्कत देखने को मिला। नीचे की ओर कल बैंक निफ्टी 200 DEMA तक फिसला है। 45400-45650 सबसे बड़ी टेक्निकल बाधा आई है। 45400-45650 के नीचे बने रहने पर कमजोरी बढ़ेगी। नीचे की ओर इस समय 45530-44552 की बड़ी चैनल आई। इस चैनल के ऊपरी स्तरों पर बिकवाली करें, निचले स्तर पर कवर करें। 44552 के नीचे फिसलने के बाद ही नई कमजोरी आएगी। 45400-45650 के ऊपर सेटल होने के बाद ही मजबूती आएगी।

Global Market: ग्लोबल मार्केट सुस्त, एशिया में मिला-जुला कारोबार, गिफ्ट निफ्टी की फ्लैट चाल

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।