Global Market: ग्लोबल मार्केट सुस्त, एशिया में मिला-जुला कारोबार, गिफ्ट निफ्टी की फ्लैट चाल

GIFT NIFTY 17.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 36,162.01 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.08 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.59 फीसदी चढ़कर 17,982.67 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अपडेटेड Jan 25, 2024 पर 8:44 AM
Story continues below Advertisement
थली एक्सपायरी के दिन सुस्त ग्लोबल संकेत मिल रहे है। एशिया में मिलाजुला कारोबार हो रहा है।

मंथली एक्सपायरी के दिन सुस्त ग्लोबल संकेत मिल रहे है। एशिया में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। जबकि, गिफ्ट निफ्टी फ्लैट नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजारों भी कल MIX कारोबार देखने को मिला। S&P 500 इंडेक्स की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई। अमेरिकी बाजार कल फ्लैट बंद हुए। S&P500 इंडेक्स लगातार चौथे दिन रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ। कल चिप बनाने वाली कंपनी ASML का शेयर 9% चढ़ा था। AI मांग बढ़ने के कारण IBM में तेजी दिखी।

MSCI इंडेक्स में तेजी

MSCI ग्लोबल इक्विटी इंडेक्स 2 सालों की ऊंचाई पर पहुंचा है। MSCI ग्लोबल इक्विटी इंडेक्स कल 0.42% चढ़ा है। बता दें कि ग्लोबल इक्विटी इंडेक्स47 देशों में शेयरों को ट्रैक करता है।


तेजी में माइक्रोसॉफ्ट

कंपनी का शेयर कल करीब 1 फीसदी चढ़ा। कंपनी का शेयर कल अपने उच्चतम स्तरों पर कारोबार करता नजर आया। मार्केट कैप 3 लाख करोड़ डॉलर के पार निकला। एप्पल के बाद $3 लाख करोड़ के मार्केट कैप वाली दूसरी कंपनी बनी है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 17.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 36,162.01 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.08 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.59 फीसदी चढ़कर 17,982.67 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 16,023.22 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 1.53 फीसदी की बढ़त के साथ 2,864.52 के स्तर पर दिख रहा है।

Stock Market LIVE Updates:गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, फ्लैट हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।