Get App

21,350-21,400 के नीचे ना फिसले तो निफ्टी में करें खरीद, अनुज सिंघल इन 2 शेयरों पर आ रहे हैं बुलिश नजर

ब्रोकरेज फर्म नोमुरा बिड़लासॉफ्ट पर बुलिश है और खरीदारी की राय दी है। नोमुरा ने स्टॉक पर 950 रुपये का लक्ष्य दिया है। लगातार उम्मीद से बेहतर नतीजे रहे। FY25 में शानदार ग्रोथ की उम्मीद है। Q3 में अनुमान से बेहतर रेवेन्यू और मार्जिन रहा। नए स्ट्रक्चर के बाद मार्जिन में लगातार बढ़त देखने को मिली

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2024 पर 9:32 AM
21,350-21,400 के नीचे ना फिसले तो निफ्टी में करें खरीद, अनुज सिंघल इन 2 शेयरों पर आ रहे हैं बुलिश नजर
अनुज सिंघल का कहना है कि अब यहां से बैंक निफ्टी की चाल को देखना सबसे अहम होगा।

आज मंथली एक्सपायरी है जबकि जनवरी सीरीज काफी उथल-पुथल भरी रही। जनवरी कठिन सीरीज होती है, ये बात सच साबित हुई है। सीरीज में निफ्टी सिर्फ 1.5% गिरा लेकिन ट्रेडिंग रेंज काफी बड़ी थी। सीरीज का हाई 22,124 और सीरीज का लो 21,137 पर है। बाजार ने लगातार दोनों तरफ के SL को हिट किया। एक्सपायरी के बाद 3 दिन का लंबा वीकेंड है। एक्सपायरी के बाद बजट के लिए ठीक 3 दिन बचेंगे।

HDFC बैंक: अब क्या?

अनुज के मुताबिक HDFC बैंक को सभी मीडिया, एनालिस्ट से बात करनी चाहिए। कई मीडिया संस्थानों ने शेयर में गिरावट पर सूत्रों पर आधारित कारण गिनाने शुरू किया। गिरावट पर सूत्रों पर आधारित कारण आखिर होता क्या है?ये वो HDFC बैंक नहीं है जिसे हम 20 सालों से जानते हैं।

बाजार: अब आगे क्या?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें