Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24218-24282/24338 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24355-24382/421(20DEMA) के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24071-23982(50DEMA) के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23901-23872/23851 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पहले रजिस्टेंस तक उछाल में गिरावट कारगर रही। निफ्टी दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। अच्छे ग्लोबल संकेतों से बड़ा गैप-अप संभव है। इसमें 24282/24338 और फिर 24382/24421 अहम क्लस्टर है।
