Credit Cards

निफ्टी अगर 24062 के पार जाता है तो फिर से 24261 का लेवल देखने को मिलेगा- वीरेंद्र कुमार

Bank Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पुट का प्लेसमेंट अब 51000 पर है। इसके बाद 50800 और 50500 के जोन में पुट का प्लेसमेंट नजर आ रहा है। अगर इंडेक्स ने बेस वन 50985/50815 को तोड़ा तो इसमें और गिरावट संभव है। बेस वन के नीचे निफ्टी बैंक 50459/50220 की ओर जा सकता है। अगर 51200 को फिर से हासिल करता है, तो 51463-51613 संभव है

अपडेटेड Nov 13, 2024 पर 8:49 AM
Story continues below Advertisement
Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि जब तक निफ्टी 23981 के नीचे है शॉर्ट कर सकते हैं। अगर 24062 फिर पार होता है तो 24261 का लेवल देखने को मिलेगा

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 23981-24064 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24197-24261 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 23802-23721 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 23647-23536(200DEMA) के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कल इंडेक्स ने 24331 का रेजिस्टेंस पार किया। ये 20 DEMA 24550 के बेहद पास पहुंचा। FII की बिकवाली जारी है। इसमें 24000 का स्तर फिर टूटा है। इस रेंज में सबसे नीचे बंद हुआ है। जैसा पहले कहा 24000 से नीचे, 23800/23500 (200 DEMA) का जोन खुला है।

उन्होंने आगे कहा कि अब 24200-300-400 के सभी कॉल राइटर्स 24000 के जोन में शिफ्ट हो गए हैं। रिलायंस, FMCG और बैंकों में गिरावट जारी है। HDFC बैंक में बड़ा रिवर्सल दिखा है। अगर 23981 की नीचे शॉर्ट पोजीशन है तो उसे होल्ड करें। अब तत्काल सपोर्ट 23802 पर नजर आ रहा है। इसके नीचे 23721-23647 और 200 DEMA पर सपोर्ट दिख रहा है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि जब तक निफ्टी 23981 के नीचे है शॉर्ट कर सकते हैं। अब 200 DEMA संभव लग रहा। अगर 24062 फिर पार होता है तो 24261 का लेवल देखने को मिलेगा।


Stock Market Live Updates: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 51463-51613 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 51869-51956/52080 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 50985-50815 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 50610-50459/50220 के स्तर पर दिख रहा है।

वीरेंद्र ने कहा कि 52000 के जोन से फिर से रिवर्सल देखने को मिला है। इसमें HDFC बैंक में बड़ा रिवर्सल दिखा है। सबसे बड़े कॉल राइटर्स अब 51300-51500 के जोन में दिख रहे हैं। इसमें पुट का प्लेसमेंट अब 51000 पर है। इसके बाद 50800 और 50500 के जोन में पुट का प्लेसमेंट नजर आ रहा है। निफ्टी बैंक कल फिर 100DEMA के नीचे गिर गया।

वीरेद्र ने कहा कि अगर इंडेक्स ने बेस वन 50985/50815 को तोड़ा तो इसमें और गिरावट संभव है। बेस वन के नीचे निफ्टी बैंक 50459/50220 की ओर जा सकता है। अगर 51200 को फिर से हासिल करता है, तो 51463-51613 संभव है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।