शुक्रवार 16 फरवरी के खत्म हुए हप्ते में दलाल स्ट्रीट पर बुल्स का दबदबा रहा। सेंसेक्स-निफ्टी 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। इस हफ्ते निफ्टी 258.2 अंक या 1.18 प्रतिशत बढ़कर 22,040.70 पर बंद हुआ। जबकि बीएसई सेंसेक्स 831.15 या 1.16 प्रतिशत बढ़कर 72,426.64 पर बंद हुआ। इस बीच आज के लिए निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रजिस्टेंस 22103-22143 पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रजिस्टेंस 22197-22224/22157 के स्तर पर नजर आ रहा है। इसमें सपोर्ट की बात करें तो पहला बेस
