Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24381-24419 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24457-24483/24527 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24242-24161 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24121-24065 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कल कॉल राइटर्स जोन से बाजार फिसल गया था। शॉर्ट ट्रेड ने काम किया, पहले बेस से पुलबैक आया। FIIs के आंकड़े थोड़ा डराने वाले हैं। दो दिनों से इंडेक्स में लॉन्ग तेजी से काट रहे हैं। नतीजों से पहले TCS में पोजिशनिंग अच्छी नजर आई है।
