निफ्टी में 22224-22179 के नीचे गिरावट बढ़ी तो 22076 का लेवल भी दिख सकता है- वीरेंद्र कुमार

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी पर 22300 पर भी बिल्डअप ज्यादा दिख रहा है। निफ्टी में पहले रेजिस्टेंस तक हर उछाल में बिकवाली करनी चाहिए। पहले रेजिस्टेंस के ऊपर 22486-22519-22559 तक की शॉर्ट कवरिंग संभव है। अगर इंडेक्स में 22224-22179 का लेवल टूटा तो इसमें 22076 का लेवल भी देखने को मिल सकता है

अपडेटेड May 09, 2024 पर 8:24 AM
Story continues below Advertisement
बैंक निफ्टी पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहले रेजिस्टेंस तक हर रैली में बिकवाली करें। पहले रेजिस्टेंस के ऊपर 48751-48896 तक की तेजी नजर आ सकती है

Nifty Strategy Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस-22402-22421 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस-22486/519-22559/588 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं इसमें पहला बेस 22224(50DEMA)-22179 पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस-22117-22076 के स्तर पर नजर आ रहा है। कल पहले बेस ने अच्छा काम किया, पहले रेजिस्टेंस के पास बिकवाली में भी पैसा बना। FIIs की जोरदार बिकवाली जारी रही। DIIs की तरफ से जोरदार सपोर्ट देखने को मिला। पिछले 2 सत्रों का निचला स्तर 50 DEMA है। अब डेली चार्ट में काफी अहम है। इसमें 22400-22500-22600 पर भारी कॉल राइटिंग दिख रही है। यहां पर 20 DEMA पहले रेजिस्टेंस की रेंज के अंदर आता है।

वीरेंद्र ने कहा कि 22300 पर भी बिल्डअप ज्यादा दिख रहा है। इसमें 22200-22100-22000 पुट में काफी OI नजर आ रहा है। पहले रेजिस्टेंस तक हर उछाल में इसमें बिकवाली करनी चाहिए। पहले रेजिस्टेंस के ऊपर 22486-22519-22559 तक की शॉर्ट कवरिंग संभव है। पहले बेस के पास शॉर्ट कवर करें। यहां 50 DEMA और भारी पुट राइटिंग देखने को मिल रही है। इंडेक्स में 22224-22179 के नीचे गिरावट बढ़ेगी तो इसमें 22076 का लेवल भी देखने को मिल सकता है।

Global Market : ग्लोबल बाजारों में सुस्ती, एशियाई बाजार मिलेजुले, कल अमेरिकी बाजार फ्लैट हुए थे बंद


निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस-48310-48522 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस-48751-48896 के स्तर पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 47837-47694 के लेवल पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 47567-47380 के स्तर पर नजर आ रहा है।

ये इंडेक्स चार्ट पर भी काफी कमजोर नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी में 48500 पर भारी कॉल राइटिंग दिख रही है। इसमें 47837-47694 (दूसरे बेस) के बीच 50 DEMA, 48000 पर भारी पुट राइटिंग नजर आ रही है।

वीरेंद्र ने कहा कि इसमें पहले रेजिस्टेंस तक हर रैली में बिकवाली करें। पहले रेजिस्टेंस के ऊपर 48751-48896 तक की तेजी संभव है। इसमें 48000 अहम ऑप्शन सपोर्ट दिख रहा है। इसके नीचे इंडेक्स 50 DEMA तक जा सकता है। इंडेक्स को 48000, 50 DEMA से मजबूत पुलबैक भी मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।