Get App

निफ्टी में 22224-22179 के नीचे गिरावट बढ़ी तो 22076 का लेवल भी दिख सकता है- वीरेंद्र कुमार

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी पर 22300 पर भी बिल्डअप ज्यादा दिख रहा है। निफ्टी में पहले रेजिस्टेंस तक हर उछाल में बिकवाली करनी चाहिए। पहले रेजिस्टेंस के ऊपर 22486-22519-22559 तक की शॉर्ट कवरिंग संभव है। अगर इंडेक्स में 22224-22179 का लेवल टूटा तो इसमें 22076 का लेवल भी देखने को मिल सकता है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड May 09, 2024 पर 8:24 AM
निफ्टी में 22224-22179 के नीचे गिरावट बढ़ी तो 22076 का लेवल भी दिख सकता है- वीरेंद्र कुमार
बैंक निफ्टी पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहले रेजिस्टेंस तक हर रैली में बिकवाली करें। पहले रेजिस्टेंस के ऊपर 48751-48896 तक की तेजी नजर आ सकती है

Nifty Strategy Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस-22402-22421 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस-22486/519-22559/588 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं इसमें पहला बेस 22224(50DEMA)-22179 पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस-22117-22076 के स्तर पर नजर आ रहा है। कल पहले बेस ने अच्छा काम किया, पहले रेजिस्टेंस के पास बिकवाली में भी पैसा बना। FIIs की जोरदार बिकवाली जारी रही। DIIs की तरफ से जोरदार सपोर्ट देखने को मिला। पिछले 2 सत्रों का निचला स्तर 50 DEMA है। अब डेली चार्ट में काफी अहम है। इसमें 22400-22500-22600 पर भारी कॉल राइटिंग दिख रही है। यहां पर 20 DEMA पहले रेजिस्टेंस की रेंज के अंदर आता है।

वीरेंद्र ने कहा कि 22300 पर भी बिल्डअप ज्यादा दिख रहा है। इसमें 22200-22100-22000 पुट में काफी OI नजर आ रहा है। पहले रेजिस्टेंस तक हर उछाल में इसमें बिकवाली करनी चाहिए। पहले रेजिस्टेंस के ऊपर 22486-22519-22559 तक की शॉर्ट कवरिंग संभव है। पहले बेस के पास शॉर्ट कवर करें। यहां 50 DEMA और भारी पुट राइटिंग देखने को मिल रही है। इंडेक्स में 22224-22179 के नीचे गिरावट बढ़ेगी तो इसमें 22076 का लेवल भी देखने को मिल सकता है।

Global Market : ग्लोबल बाजारों में सुस्ती, एशियाई बाजार मिलेजुले, कल अमेरिकी बाजार फ्लैट हुए थे बंद

निफ्टी बैंक पर रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें