निफ्टी में 24547 का लेवल पार हुआ तो 24748 का स्तर भी दिख सकता है- वीरेंद्र कुमार

Bank Nifty पर राय देते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें इसमें 52500 और फिर 53000 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग दिख रही है। इसमें 52000 जोन पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग नजर आ रही है। निफ्टी बैंक में 52540 के ऊपर 52709 और फिर 52819-53044 का लेवल भी देखने को मिल सकता है। लेकिन अगर ये पहले बेस पर मिले तो खरीदारी करनी चाहिए

अपडेटेड Nov 07, 2024 पर 9:30 AM
Story continues below Advertisement
Nifty पर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी में 24547 के ऊपर ही तेजी बनेगी। अब इंडेक्स में 24200 के नीचे ही अब बड़ी गिरावट आयेगी

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 24547 (20 DEMA)-24603 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24647-24703/748 (50 DEMA) के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 24376-24309 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 24266-24210 के लेवल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कल इंडेक्स ने 24331 का रेजिस्टेंस पार किया। ये 20 DEMA 24550 के बेहद पास पहुंचा। ट्रंप के जीत के बाद अब अमेरिकी बाजारों की तेजी देखने को मिली है।

उन्होंने कहा कि आज वीकली एक्सपायरी का दिन है। इसमें 700 अंकों की तेजी पहले ही आ चुकी है। इस तेजी ने चौंकाया है। कई ट्रेडर्स अब भी शॉर्ट में फंसे हैं। कॉल राइटर्स 24500 और फिर 24700 जोन पर डटे हुए हैं। अब 20 DEMA 24547 और 50 DEMA 24748 पर दिख रहा है। इसमें 24300-24200 पर पुट राइटिंग नजर आ रही है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि निफ्टी में 24500-24547 पार हुआ तो 24674-24703-24748 का स्तर भी दिख सकता है। 24500-24547 पार नहीं हुआ तो पहले बेस तक फिसल सकता है। यहां खरीदारी का मौका बनेगा। इंडेक्स में 24547 से 24376/24309 के बीच रेंज दिखती है। इसमें 24547 के ऊपर ही तेजी बनेगी। अब इंडेक्स में 24200 के नीचे ही अब बड़ी गिरावट आयेगी


Stock Market Live Updates- बुधवार की तूफानी तेजी के बाद आज गिफ्टी निफ्टी पर दबाव, एशियाई बाजारों पर प्रेशर

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 52381/52540-52709 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 52819-53044/53184 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 52044-51922 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 51754-51558 के स्तर पर दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि इंडेक्स एक्सपायरी के चलते कल नहीं चला। कल नॉन बैंकिंग में एक्शन था। इसमें 52500 और फिर 53000 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग दिख रही है। इसमें 52000 जोन पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग नजर आ रही है। 51800-51600 जोन में सबसे ज्यादा एवरेज नजर आ रहा है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि निफ्टी बैंक में 52540 के ऊपर 52709 और फिर 52819-53044 भी देखने को मिल सकता है। लेकिन अगर ये पहले बेस पर मिले तो खरीदारी करनी चाहिए। दूसरे बेस के ऊपर हर गिरावट में खरीदारी का टेक्सचर बन रहा है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।