सेंसेक्स ने बाजार द्वारा बहुप्रतिक्षित नया शिखर हिट किया। अब निफ्टी के लाइफ हाई का इंतजार है। हालांकि बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई से थोड़ा हल्का हुआ। बाजार में ऊपर स्तरों से गिरावट के बावजूद मिडकैप स्टॉक्स की पार्टी जारी है। मिडकैप इंडेक्स लगातार 7वें दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राय देते हुए राजेश पालवीय ने बुलिश नजरिया अपनाया। उन्होंने दोनों इंडेक्सेस में खरीदारी की राय दी। हालांकि उन्होंने इंडेक्सेस पर बाय ऑन डिप्स की रणनीति अपनाने की सलाह दी है।
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18800 18900 और 19000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18800, 18700 और 18600 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43800, 44000 और 44200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43600, 43500 और 43400 के स्तर पर नजर आये।
Axis Securities के राजेश पालवीय के शानदार एफएंडओ कॉल्स
LIC Housing Finance Future : खरीदें - 400 रुपये, टारगेट - 418/420 रुपये, स्टॉपलॉस - 391 रुपये
Samvardhana Motherson Future : खरीदें - 85 रुपये, टारगेट - 90/93 रुपये, स्टॉपलॉस - 82.50 रुपये
Lupin Future : खरीदें - 858 रुपये, टारगेट - 885/895 रुपये, स्टॉपलॉस - 846 रुपये
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने कहा कि उन्होंने IGL पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि IGL की जून की एक्सपायरी वाली 480 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। राजेश पालवीय ने कहा कि इसमें 8.55 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 15/16 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 5.50 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)