गोल्ड लोन मुहैया कराने वाली IIFL Finance को केंद्रीय बैंक RBI ने गोल्ड लोन बांटने पर रोक लगा दिया है और यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू भी हो चुका है। ऐसी विपरीत परिस्थिति में कंपनी के एक शेयहोल्डर फेयरफैक्स इंडिया (Fiarfax India) इसे 20 करोड़ डॉलर तक की लिक्विडिटी सपोर्ट मुहैया कराने को राजी हो गई है। फेयरफैक्स इंडिया होल्डिंग कॉरपोरेशन इसकी लंबे समय से निवेशक है। RBI ने जब इस पर गोल्ड लोन बांटने से रोक लगा दिया तो इसने अगले दिन लिक्विडिटी सपोर्ट देने को बात रही है। IIFL Finance ने यह जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है।
लगातार दूसरे दिन IIFL Finance के शेयर लोअर सर्किट पर
RBI की कार्रवाई ने आईआईएफएल फाइनेंस के शेयरों को तगड़ा झटका दिया है। लगातार दूसरे दिन आज इसके शेयरों का कोई खरीदार नहीं है। इसके चलते लगातार दूसरे दिन आज आईआईएफएल फाइनेंस के शेयर 20-20 फीसदी टूटकर लोअर सर्किट पर आ गए। आज बीएसई पर यह 382.80 रुपये के लोअर सर्किट पर बना हुआ है।
Fiarfax India ने जताया मैनेजमेंट पर भरोसा
आईआईएफएल फाइनेंस ने कहा कि RBI की कार्रवाई ने लिक्विडिटी से जुड़ी चिंताएं बढ़ा दी थी। हालांकि अब फेयरफैक्स इंडिया 20 करोड़ डॉलर तक के निवेश के लिए समहत हो गई है। फेयरफैक्स इंडिया के चेयरमैन प्रेम वत्स का कहना है कि IIFL ग्रुप में उनका निवेश लंबे समय से है और निर्मल जैन और आर वेंकटरमण की अगुवाई में कंपनी की मजबूत मैनेजमेंट टीम में उनका पूरा भरोसा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि RBI ने जो भी आपत्तियां जताई हैं, उस पर जल्द की कंपनी काम करेगी। मैनेजमेंट का कहना है कि RBI ने कॉरपोरेट गवर्नेंस में कोई गड़बड़ी नहीं पकड़ी है और जो भी आपत्तियां हैं, वे ऑपरेशनल हैं जिससे प्रॉयोरिटी के आधार पर अब निपटा जाएगा।