Get App

शेयर बाजार में 15 जून के बाद आएगी तेज गिरावट, लेकिन Nifty इस साल छूएगा 21,000 का स्तर: संजीव भसीन

IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर्स संजीव भसीन (Sanjiv Bhasin) का कहना है कि शेयर बाजार में हालिया तेजी जल्द रुकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा, "जब तक सभी मंदड़िए हार नहीं मान लेते, तब तक बाजार रुकने वाला नहीं है। फिर चाहे वह (निफ्टी के लिए) 18,800 का स्तर हो, 19,000 या फिर 19,500 हो।" इसके साथ ही उन्होंने अपने पंसदीदा शेयर के बारे में भी बताया

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 30, 2023 पर 10:54 PM
शेयर बाजार में 15 जून के बाद आएगी तेज गिरावट, लेकिन Nifty इस साल छूएगा 21,000 का स्तर: संजीव भसीन
Sanjiv Bhasin ने सितंबर तिमाही के दौरान निफ्टी के कभी भी 21,000 के स्तर तक जाने की उम्मीद जताई

IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर्स संजीव भसीन (Sanjiv Bhasin) का कहना है कि शेयर बाजार में हालिया तेजी जल्द रुकने वाली नहीं है। हमारे सहयोगी न्यूज चैनल CNBC-TV18 से बात करते हुए कहा, "जब तक सभी मंदड़िए हार नहीं मान लेते, तब तक बाजार रुकने वाला नहीं है। फिर चाहे वह (निफ्टी के लिए) 18,800 का स्तर हो, 19,000 या फिर 19,500 हो।" उनका मानना है कि बाजार कम से कम 15 जून तक मजबूत स्थिति में हैं। भसीन पिछले कुछ शेयर से भारतीय बाजार को लेकर बुलिश है और उन्होंने कहा कि चौथी तिमाही में अधिकतर कंपनियों के मजबूत नतीजे और ग्लोबल लेवल पर आर्थिक स्थिति बेहतर होने से बाजार को लेकर सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें बाजार में तेजी के जारी रहने और निफ्टी के 20,000 के स्तर को छूने की उम्मीद है, या फिर जून के मध्य में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। भसीन ने कहा कि उन्हें जून के दूसरे पखवाड़े में उम्मीद से कहीं तेज करेक्शन की उम्मीद है। ऐसे में यह कुछ पोजिशन से बाहर निकलने का एक अच्छा समय होगा।

हालांकि, उन्होंने जुलाई और सितंबर के बीच किसी भी समय इंडेक्स के 21,000 तक पहुंचने के अपने विश्वास को दोहराया।

बाजार से पैसे बनाने का मंत्र

सब समाचार

+ और भी पढ़ें