Top Intraday Calls: कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार चढ़ कर खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 109.68 अंक या 0.49 प्रतिशत ऊपर 79518.18 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 24.65 अंक या 0.10 प्रतिशत चढ़ कर 24150.15 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1308 शेयर बढ़े। जबकि 304 शेयर गिरे। निफ्टी पर टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को, कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक और अदाणी पोर्ट्स के स्टॉक टॉप गेनर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। जबकि निफ्टी में आज बाजार की शुरुआत इंडसइंड बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, एचसीएल टेक और एशियन पेंट्स के शेयर लूजर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Eternal
प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें इटरनल का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 238 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 242 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 235 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।
ashishbahety.com के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - Vedanta
आशीष बहेती ने आज के लिए मेटल कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि वेदांता का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 415 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 422 से 430 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 407 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - Bajaj Finance
मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में बजाज फाइनेंस पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर आ सकती है। इसमें 9375 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। ये 9600 रुपये के लेवल तक जा सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 9219 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - M&M
राजेश सातपुते ने आज के लिए ऑटो स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 2774 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2820 से 2870 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 2735 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा आज का इंट्राडे स्टॉक - Kotak Mahindra Bank
शिवांगी सरडा ने आज के लिए बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि कोटक महिंद्रा बैंक का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 2259 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2350 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 2200 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत आज का इंट्राडे स्टॉक - Federal Bank
शिल्पा राउत ने आज के लिए बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि फेडरल बैंक का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 203 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 210 से 212 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 200 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Axis Securities के राजेश पालवीय का आज का इंट्राडे स्टॉक - CDSL
राजेश पालवीय ने आज के लिए एक्सचेंज कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि सीडीएसएल का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1319 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1345-1355 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 1298 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)