Top Intraday Calls: कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार 29 जनवरी को बाजार बढ़त के साथ खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 287.71 अंक या 0.38 प्रतिशत ऊपर 76189.12 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 69.40 अंक या 0.30 प्रतिशत चढ़ कर 23026.70 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1031 शेयर बढ़े। जबकि 630 शेयर गिरे। निफ्टी पर बजाज ऑटो, सिप्ला, इंफोसिस, विप्रो, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि बीपीसीएल, एचडीएफसी लाइफ, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Exide
प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें एक्साइड का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 353 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 370 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 345 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का आज का इंट्राडे स्टॉक - Oracle Financial
प्रशांत सावंत ने बाजार खुलते ही ओरैकल फाइनेंशियल के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज चढ़कर 9700 रुपये तक जा सकता है। इसमें 9497 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही इसमें 9350 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए
rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Cummins India
राजेश सातपुते ने आज के लिए डीजल और गैस इंजिन सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि कमिंस इंडिया का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 2780 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2860 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 2725 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
ashishbahety.com के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - Hero Motocorp
आशीष बहेती ने आज के लिए ऑटो कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि हीरो मोटोकॉर्प का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 4093 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 4150-4220 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 4000 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - BPCL
मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में बीपीसीएल पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज कमजोरी नजर आ सकती है। इसमें 252 रुपये के स्तर बिकवाली करनी चाहिए। ये 242 रुपये के लेवल तक गिर सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 258 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
JM Financial के आशीष चतुरमोहता का आज का इंट्राडे स्टॉक - TVS Motor
आशीष चतुरमोहता ने आज के लिए ऑटो स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि टीवीएस मोटर का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 2482 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2700-2800 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 2350 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)