जुलाई महीने में सब कुछ मंदड़ियों के फेवर में लेकिन इतिहास है खिलाफ, शॉर्ट सेलिंग में बरतें सावधानी

सब कुछ पक्ष में रहने के बावजूद जुलाई महीने का इतिहास मंदड़ियों के खिलाफ जा सकता है और शॉर्ट सेलर को नुकसान उठाना पड़ सकता है

अपडेटेड Jul 04, 2022 पर 3:17 PM
देश भर में मॉनसून की स्थिति अभी तक अच्छी नजर आ रही है। इसके साथ ही कंपनियों की कमेंट्री भी अच्छी आ रही है। जिसके चलते जुलाई के महीने में बाजार को कुछ राहत मिल सकती है

CHIRANJIVI CHAKRABORTY

जुलाई महीने में कदम रखने के साथ ही मार्केट का सेंटिमेंट खराब बना हुआ है। हालांकि बाजार भागीदारों के मन में पिछले 3 महीने से दबाव में चल रहे बाजार में एक उछाल की उम्मीद भी नजर आ रही है। महंगाई से निपटने के लिए अमेरिका सहित दुनिया के तमाम केंद्रीय बैंकों की तरफ से ब्याज दरों में की जा रही बढ़ोतरी और इसके कारण बन रही मंदी की संभावना ने दुनियाभर के निवेशकों को डरा रखा है।

चीन की जीरो कोविड पॉलिसी, कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी और रिकॉर्ड हाई पर नजर आ रही महंगाई कुछ ऐसे कारण हैं जिन्होंने सप्लाई चेन की दिक्कतों के साथ मिलकर इक्विटी बाजार को अनाकर्षक बना दिया है। घरेलू बाजार पर नजर डालें तो FPI ने जुलाई डेरिवेटिव सिरीज की शुरुआत ही बिकवाली के साथ की है।


निफ्टी 50 जुलाई फ्यूचर्स में FPI की तरफ से 1,11,933 नेट शॉर्ट पोजिशन देखने को मिली है। यहां तक की ब्रोकरेज हाउसेस जैसे ट्रेडर्स ने भी जुलाई सीरीज की शुरुआत नेट शॉर्ट पोजिशन के साथ की है।

मनीकंट्रोल को हाल में दिए गए एक इंटरव्यू में Sharekhan के गौरवरत्नपारखी ने कहा है कि निफ्टी में नीचे की तरफ 15,000 तक का लेवल मुमकिन है। इसी तरह Samco Securities की एशा शाह का कहना है कि शॉर्ट टर्म में बाजार में कमजोरी कामय रहेगी। लेकिन इतिहास मंदड़ियों के पक्ष में नजर नहीं आ रहा है।

पिछले 20 साल में कभी भी लगातार चौथे महीने निफ्टी में निगेटिव रिटर्न देखने को नहीं मिला। 1996 में निफ्टी के शुरुआत के बाद के 315 महीने के लगातार ट्रेडिंग में सिर्फ 3 बार ऐसा देखने को मिला है जब लगातार चौथे महीने निफ्टी में गिरावट देखने को मिली हो।

ऐतिहासिक आधार पर देखें तो निफ्टी में लगातार चौथे महीने गिरावट की संभावना 1 फीसदी से भी कम है। पिछली बार निफ्टी में लगातार चौथे महीने गिरावट जून और सितंबर 2001 के बीच देखने को मिली थी। मार्च 2001 केतन पारेख घोटाले और न्यूयॉर्क में Twin Towers पर हुए आतंकवादी हमले के बाद ऐसा हुआ था।

रघुराम राजन ने चेताया, भारत भले ही 3 लाख करोड़ डॉलर की इकोनॉमी है लेकिन चीन की इकोनॉमी से टक्कर लेना मुश्किल

ऐसे में निवेशकों को जुलाई महीने में कुछ पॉजिटिव रिटर्न मिलता नजर आ सकता है। कुछ चीजे अब निवेशकों के पक्ष में आती दिख रही हैं, जैसे कमोडिटी की कीमतों में नरमी आती दिख रही है। यूएस फेड की तरफ से ब्याज दरों में आक्रामक बढ़त की चिंता भी कम हो रही है। देश भर में मॉनसून की स्थिति अभी तक अच्छी नजर आ रही है। इसके साथ ही कंपनियों की कमेंट्री भी अच्छी आ रही है। जिसके चलते जुलाई के महीने में बाजार को कुछ राहत मिल सकती है।

ऐसे में सब कुछ पक्ष में रहने के बावजूद जुलाई महीने का इतिहास मंदड़ियों के खिलाफ जा सकता है और शॉर्ट सेलर को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।