Get App

मौजूदा गिरावट में बैकों के वैल्यूएशन हुए अट्रैक्टिव, खपत, आईटी से जुड़े शेयर करेंगे अच्छा परफॉर्म- नवीन कुलकर्णी

टेलीकॉम स्टॉक्स पर बात करते हुए नवीन ने कहा कि इस सेक्टर में हमारी टॉप पिक्स इंडस टावर है। इस स्टॉक पर हमारी खरीदारी की राय है। स्टॉक अभी भी अंडरवैल्यू स्टॉक है। इसके अलावा कंपनी का कैपेक्स भी काफी मजबूत है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 07, 2024 पर 9:57 AM
मौजूदा गिरावट में बैकों के वैल्यूएशन हुए अट्रैक्टिव, खपत, आईटी से जुड़े शेयर करेंगे अच्छा परफॉर्म- नवीन कुलकर्णी
नवीन के मुताबिक इस समय ग्रोथ इन्वेस्टिंग बाजार के फोकस में है।

बैंकिंग शेयरों पर बात करते हुए Axis Securities के CIO नवीन कुलकर्णी ने कहा कि बढ़ते क्रेडिट कॉस्ट और रिटर्न ऑन इक्विटी को लेकर बैंकिंग सेक्टर में चुनौतियां नजर आ रहे है। 1 से डेढ़ सालों में बड़े बैंकों के ROE कम हो जाएगा जिसे लेकर बैंकों में चिंता बनी हुई है। हालांकि हमारा मानना है कि डिपॉजिटी ग्रोथ को लेकर जिस तरह से चुनौतियां दिख रही है वह आने वाले 6-12 महीनों में कम होती नजर आएगी। मौजूदा समय में जिस तरह से बैंकिंग सेक्टर में गिरावट आई है ऐसे में यह सेक्टर निवेश के लिए काफी अट्रैक्टिव (आकर्षक) हुआ है। नवीन के अनुसार आनेवाले 12 महीने में इस सेक्टर में अच्छे रिटर्न बनने की संभावना भी ज्यादा बेहतर नजर आ रही है।

6 महीने में खपत, आईटी से जुड़े शेयर करेंगे अच्छा परफॉर्म

निवेश के नजरिए से देखें तो बाजार के मोमेंटम में जिन शेयरों ने भागीदारी की उन्होंने अच्छा रिटर्न बना कर दिया है। नवीन के मुताबिक इस समय ग्रोथ इन्वेस्टिंग बाजार के फोकस में है। ग्लोबल मार्केट में रेट कट का साइकिल शुरु होने के बाद ग्रोथ थीम ज्यादा चलेंगे। उदाहरण के तौर पर कंज्मशन सेक्टर से जुड़े स्टॉक, रिटेल ओरिएंटेड स्टॉक,टेक्नोलॉजी ओरिएंटेड स्टॉक आनेवाले 6 महीने में बेहतर परफॉर्मेंस करते दिखाई देगे।

इंडस टावर पसंदीदा पिक्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें