मार्केट फंडामेंटल पर चर्चा के लिए आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ रहे Nepean Capital के को-फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर गौतम त्रिवेदी। गौतम त्रिवेदी भारतीय और एशियाई फाइनेंशियल इंडस्ट्री में 26 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। रिलायंस कैपिटल मार्केट्स, गोल्डमैन सैक्स इंडिया, DSP मेरिल लिंच और CLSA एशिया जैसी संस्थाओं के साथ भी इन्होंने काम किया है। गौतम रिलायंस इंडस्ट्रीज की M&A टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। ये रेलिगेयर कैपिटल मार्केट्स के CEO भी रह चुके हैं। आइये इनसे जानते है कि मौजूदा बाजार को लेकर उनकी क्या रणनीति है।
