नए भारत की शक्ति का पूरी दुनिया लोहा मानती है। अंतरिक्ष, इकोनॉमी, डिफेंस, खेल जैसे हर फील्ड में भारत लगातार नए इतिहास रच रहा है। युद्ध,टैरिफ वॉर के चलते जब पूरी दुनिया की इकोनॉमी उथल-पुथल से गुजर रही है,तब भारतीय इकोनॉमी दमदार घरेलू ट्रिगर की वजह से मजबूती से खड़ी है। भारतीय बाजार भी FIIs की बिकवाली के बावजूद अपना दम खम दिखा रहे हैं। इकोनॉमिक स्लोडाउन,टैरिफ जैसी मुश्किलों का हम हिम्मत से सामना कर रहे हैं। इस चुनौती भरे समय में हमें ऐसे पोर्टफोलियो की जरूरत है जो तमाम टेंशन से आजादी दिला सके।
