Get App

भारत में 27 अगस्त को 1 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाने का बनाया रिकॉर्ड

इसके साथ ही भारत ने ना सिर्फ 1 दिन में सबसे ज्यादा वैक्सीन की डोज लगाने का रिकॉर्ड बनाया।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 28, 2021 पर 2:19 PM
भारत में 27 अगस्त को 1 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाने का बनाया रिकॉर्ड

भारत में पहली बार 27 अगस्त को एक दिन में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड बनाते हुए 1 करोड़  लोगों को टीका लगाया। 27 अगस्त को वैक्सीन की 1,00,64,032 डोज लगाई गई।

इस अभियान में उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा। जहां 27 अगस्त को एक दिन में 28 लाख वैक्सीन डोज लगाई गई। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके अपनी खुशी जाहिर की।

आंकड़ो पर नजर डालें तो इस महीनें उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन हुआ है। उत्तर प्रदेश में इस महीने करीब 2.15 करोड़ डोज दी गई है। वहीं मध्यप्रदेश में इस महीने में अब तक 1.3 करोड़ डोज दी गई है जबकि महाराष्ट्र में इसी अवधि में 1.1 करोड़ टीके लगाए गए है।

उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश दोनों राज्यों में वैक्सीनेशन के लिए खास अभियान चलाया गया जिसकी वजह से इन दोनों राज्यों के आंकड़ों में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 तीसरी लहर को लेकर सरकार का अलर्ट! सितंबर-अक्टूबर महत्वपूर्ण, सावधानी से मनाएं त्योहार

News18 ने एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि सरकार का लक्ष्य अगस्त के अंत तक 17 करोड़ से ज्यादा टीके लगाने का है। वहीं सितंबर में 20 करोड़ से ज्यादा टीके लगाने का लक्ष्य है। अलग-अलग राज्यों के पास वर्तमान में 4.05 करोड़ डोज स्टॉक के रुप में है। इसके साथ ही भारत ने ना सिर्फ 1 दिन में सबसे ज्यादा वैक्सीन की डोज लगाने का रिकॉर्ड बनाया बल्कि 21 अगस्त से 27 अगस्त के बीच एक हफ्ते में करीब 4.5 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का हाइएस्ट रिकॉर्ड भी बनाया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें