भारत के स्टॉक मार्केट ने पहली बार हांग कांग के स्टॉक मार्केट को पीछे छोड़ते हुए साउथ एशियाई देशों में नंबर एक पायदान हासिल किया है। भारत अपनी नई पॉलिसीज और नए पॉलिसी रिफॉर्म्स के बल पर अब दक्षिण एशियाई इनवेस्टर्स की पहली पसंद बन गया है। इंडियन एक्सचेंजेस में लिस्ट किए गए शेयरों की वैल्यू सोमवार को 4.33 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गई। ब्लूमबर्ग द्वारा शेयर किए गए डाटा के मुताबिक इसकी तुलना में हांग कांग के एक्सचेंजेस में लिस्ट किए गए शेयरों की कुल वैल्यू 4.29 ट्रिलियन डॉलर है।
