मार्केट एक्सपर्ट्स को इंडिया की ग्रोथ स्टोरी पर भरोसा, कहा-ट्रंप की पॉलिसीज का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा

ज्यादातर एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रंप की पॉलिसी के बावजूद इंडिया की ग्रोथ अच्छी बनी रहेगी। वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद 2026 में भी इंडियन मार्केट्स का रिटर्न 10-12 फीसदी रह सकता है। उन्होंने कहा कि इंडिया की ग्रोथ को सरकार की पॉलिसी का सपोर्ट मिला है

अपडेटेड Jan 09, 2026 पर 9:52 PM
Story continues below Advertisement
ट्रंप के नए टैरिफ के डर से बीते दो दिनों में इंडियन मार्केट्स में बड़ी गिरावट आई है।

मार्केट एक्सपर्ट्स को इंडिया की ग्रोथ स्टोरी पर पूरा भरोसा है। उनका मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पॉलिसी की वजह से जियोपॉलिटिकल रिस्क बढ़ने के बावजूद इंडिया का प्रदर्शन बेहतर बना रहेगा। इस पर शॉर्ट टर्म के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ेगा। मार्केट एक्सपर्ट्स ने 9 जनवरी को मुंबई में आयोजित सीएफए सोसायटी इंडिया इनवेस्टमेंट कॉन्फ्रेंस में ये बातें कहीं।

2025 के मुकाबले बेहतर रहेगा 2026

Carenlian Asset Managers के विकास खेमानी ने कहा, "मेरा मानना है कि 2025 के मुकाबले 2026 बेहतर रहेगा। पिछला साल कंसॉलिडेशन का साल था।" उन्होंने कहा कि हर दो साल पर आपको ऐसा साल देखने को मिलता है। रूस-यूक्रेन लड़ाई से पैदा हुई अनिश्चितता का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि स्थितियां सामान्य होने से पहले निराशा चरम पर पहुंच जाती है। उन्होंने कहा तब भी जियोपॉलिटिक्स, ऑयल प्राइसेज और इनफ्लेशन की वजह से निराशा चरम पर थी। लेकिन, सितंबर-अक्तूबर से स्थितियां सामान्य होने लगीं।


इंडिया की ग्रोथ स्टोरी मजबूत हुई है

उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के बीच भी इंडिया की ग्रोथ स्टोरी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा, "पिछले 12 महीनों में जब ये चीजें हो रही थीं तब इंडिया की ग्रोथ को सपोर्ट करने वाली कई चीजें सामने आईं। इनमें मॉनेटरी उपाय, लिक्विडिटी इनफ्यूजन, इंटरेस्ट रेट एक्शंस और ग्रोथ को बढ़ावा देने वाली पॉलिसीज शामिल थीं।" उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस कैपिटल एक्सपेंडिचर पर बना हुआ है। प्राइवेट कैपेक्स में भी इम्प्रूवमेंट है।

वैल्यूएशन को लेकर चैलेंज बना हुआ है

कई एक्सपर्ट्स ने यह माना कि ट्रंप की पॉलिसीज को देखते हुए मार्केट के बारे में किसी तरह का अनुमान लगाना बहुत मुश्किल है। एचडीएफसी एएमसी के चिराग सितलवाड़ ने कहा कि हालांकि, लंबी अवधि के लिहाज से रिटर्न स्ट्रॉन्ग बना हुआ है, लेकिन वैल्यूएशन को लेकर अब भी चैलेंज बना हुआ है। उन्होंने कहा कि बीते 3 सालों का रिटर्न अभी भी 20 प्लस है। मिडकैप का बीते 10 सालों का रिटर्न 16-17 फीसदी है। इंडियन मार्केट्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। हमने एक साल या डेढ़ साल का कंसॉलिडेशन देखा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप की वैल्यूएशन प्रीमियम पर

उन्होंने कहा, "वैल्यूएशंस अभी भी प्रीमियम पर हैं। मिडकैप में यह प्रीमियम 15-20 फीसदी है। स्मॉलकैप में 14-15 फीसदी है। इसके सामान्य स्तर पर आने के लिए करेक्शंस की जरूरत है।" उन्होंने कहा कि रिटेल सेंटीमेंट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आईपीओ की रफ्तार सुस्त पड़ी है। वैल्यूएशंस को लेकर संवेदनशीलता बढ़ी है। पहले हम बहुत ज्यादा चिंतित थे, अब थोड़ा चिंतित हैं। विदेशी बाजारों के बारे में उन्होंने कहा कि अमेरिका में ग्रोथ 2.5-2.7 फीसदी रह सकती है। चीन के साथ स्ट्रक्चरल मसले हैं। यूरोप मझधार में है।

यह भी पढ़ें: TCS Q3 Results: टीसीएस 12 जनवरी को पेश करेगी रिजल्ट्स, जानिए कैसा रह सकता है कंपनी का प्रदर्शन

इंडियन मार्केट्स की वैल्यूएशन हमेशा ज्यादा रही है

व्हाइटओक कैपिटल के प्रशांत खेमका ने कहा कि शोरगुल के बावजूद इंडियन मार्केट स्टेबल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी भी साल की शुरुआत में इंडियन मार्केट्स से 10-12 फीसदी की रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है। 2026 भी इससे अलग नहीं होगा। उन्होंने यह मानने से इनकार कर दिया कि इंडिया की वैल्यूएशंस ज्यादा है। उन्होंने कहा कि इंडिया में हमेशा बाजार का मल्टीपल ज्यादा रहा है। इंडिया ज्यादा मल्टीपल का हकदार है। यहां लोकतंत्र है। प्रॉपर्टी के राइट्स स्ट्रॉन्ग हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।