Get App

अगले साल सैलरी में 9.3 प्रतिशत की औसत बढ़ोतरी कर सकता है इंडिया इंक

देश में अगले वर्ष कंपनियों की ओर से सैलरी में औसत बढ़ोतरी एशिया पैसेफिक में टॉप पर हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2021 पर 8:19 AM
अगले साल सैलरी में 9.3 प्रतिशत की औसत बढ़ोतरी कर सकता है इंडिया इंक

देश में अगले वर्ष सैलरी में अधिक बढ़ोतरी की वापसी हो सकती है। एडवाइजरी और सॉल्यूशंस फर्म विलिस टावर्स वॉटसन की रिपोर्ट में कहा गया है कि एंप्लॉयीज को आकर्षित करने और बरकरार रखने के लिए कंपनियां अगले वर्ष सैलरी में 9.3 प्रतिशत की औसत वृद्धि कर सकती हैं।

इस वर्ष सैलरी में औसत बढ़ोतरी लगभग 8 प्रतिशत रही है।

अगले वर्ष देश में सैलरी में औसत बढ़ोतरी का अनुमान एशिया पैसेफिक में सबसे अधिक है। अगले 12 महीनों में बिजनेस के लिए माहौल में तेजी से सुधार होने की उम्मीद है।

विलिस टावर्स वॉटसन की सैलरी बजट प्लानिंग रिपोर्ट के लिए मई और जून के बीच सर्वे किया गया था। इसमें एशिया पैसेफिक में 13 देशों से विभिन्न सेक्टर्स की लगभग 1,405 कंपनियां शामिल थी। इसमें भारतीय कंपनियों की संख्या 435 है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में सर्वे में शामिल कंपनियों में से 52 प्रतिशत ने अगले 12 महीनों में रेवेन्यू बढ़ने की उम्मीद जताई है। पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में यह आंकड़ा लगभग 37 प्रतिशत का था।

इससे इकोनॉमी में रिकवरी की गति बढ़ने का संकेत मिल रहा है। हायरिंग को लेकर भी कंपनियों का रुख पॉजिटिव है। सर्वे में शामिल कंपनियों में से लगभग 30 प्रतिशत ने अगले 12 महीनों के दौरान हायरिंग करने पर सहमति जताई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें